script

बेटे ने हड़प ली खेती की जमीन, करता रहा परेशान, अब दोनों टाइम देना होगा गर्म खाना

locationइंदौरPublished: Jan 23, 2020 11:36:29 am

सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत का मामला, कॉउसलिंग के जरिए पुलिस ने दी समझाइश
 

बेटा ने हड़प ली खेती की जमीन, करता परेशान, अब देना होगा दोनो समय गर्म खाना

बेटा ने हड़प ली खेती की जमीन, करता परेशान, अब देना होगा दोनो समय गर्म खाना

इंदौर. बेटे ने धोखे से खेती की जमीन हड़प ली। फसल का पैसा भी खुद रखने लगा। परेशानी तब शुरु हुई जब बुर्जुग मां को खाना भी देना बंद कर दिया। पांच साल तक परेशानी झेलने के बाद बुर्जुग मां ने पुलिस से मदद मांगी। कॉउसलिंग के बाद अब बेटा दोनो समय मां को गर्म खाना देने के लिए तैयार हुआ।
एएसपी डॉ. प्रंशात चौबे ने बताया, खुड़ैल इलाके में रहने वाली 75 वर्षीय बुर्जुग महिला ने शिकायत दी थी। उनके बेटे ने खेती की जमीन धोखे से हड़प ली। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फसल से जो पैसा मिलता उसे भी बेटा खुद ही रख लेता। बुर्जुग मां की देखरेख करने के बजाए उसने परेशान करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं वह खाना तक उन्हें नहीं देता। पैसा नहीं होने के कारण बुर्जुग महिला को काफी परेशानी उठाना पड़ रही थी। पांच साल से यह सिलसिला चल रहा था। किसी ने उन्हें सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत में शिकायत करने को कहां। उनकी शिकायत पर बुधवार को बेटे व बहू को कॉउसलिंग के लिए बुलाया गया। कॉउसलिंग टीम के पुरुषोत्तम यादव, आरडी यादव, शर्मिष्ठा दवे, संतोष यादव, सुनिता शर्मा, अश्विन जैन, प्रवेश अग्रवाल ने बेटे व बहू को समझाइश दी। उन्हें बताया कि बुर्जुग मां की देखरेख उन्हें करना होगी। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसका असर रहा कि मां की देखरेख के लिए बेटा-बहू तैयार हो गए। उन्होंने पुलिस के सामने कहां कि मां को अब दोनो समय गर्म खाना वे खिलाएंगे। चौबे ने बताया कि १५ दिन बाद बुर्जुग महिला से मिलकर फीडबैक लिया जाएगा।
बेटे-बहू ने किया कमरे पर कब्जा

बाणगंगा इलाके में रहने वाली 72 वर्षीय वृद्धा ने अपने दो बेटे व बहू की शिकायत की। ये लोग उन्हें ना केवल परेशान करते वही मारपीट भी करते। उन्हें खाना नहीं दिया जाता। जिस कमरे में वे रहती उस पर भी कब्जा कर उन्हें निकाल दिया। काफी समय से वे शिकायत लेकर भटक रही थी। बेटे व बहू की कॉउसलिंग कर वृद्धा को घर पहुंचाया गया। बुर्जुग मां की देखरेख और खाना देने के लिए भी वे तैयार हो गए।

ट्रेंडिंग वीडियो