script

पुलिस को करता मुखबीरी, शंका में घर से अगवा कर पिटाई की, पकड़ाए

locationइंदौरPublished: Nov 15, 2019 09:42:18 pm

तुकोगंज इलाके का मामला, छोडऩे के बदले मांग रहे थे रुपए

पुलिस को करता मुखबीरी, शंका में घर से अगवा कर पिटाई की, पकड़ाए

पुलिस को करता मुखबीरी, शंका में घर से अगवा कर पिटाई की, पकड़ाए

इंदौर. पुलिस को मुखबीरी करने की शंका में दो युवकों का चाकू दिखाकर अपहरण कर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी को जेल भेज दिया गया।

तुकोगंज इलाके में गोमा की फेल से 11 नवंबर को शुभम वर्मा व साथी रितिक का अपहरण कर लिया गया। मामले में तुकोगंज पुलिस ने राजेश रोशन निवासी रुस्तम का बगीचा, छोटू दीक्षित निवासी बाणगंगा, चीना ठाकुर, लक्की यादव के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। छोटू व चीना अवैध शराब बेचते है। कुछ दिन पहले उनकी शराब को पुलिस ने पकड़ा था। उन्हें शंका थी कि शुभम व रितिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
इसी के चलते घटना वाले दिन राजेश को शुभम के घर बुलाने भेजा। वह बाहर आया तो चाकू दिखाकर ऑटो रिक्शा में उसे अगवा कर ले गए। इसके बाद इन्होंने शुभम से फोन कर रितिक को मिलने बुलाया। उसे भी चाकू दिखाकर रिक्शा में बैठाया। फिर बाणगंगा इलाके के एक गार्डन में ले जाकर उनके साथ मारपीट की थी। शुभम के भाई को फोन कर उन्हें छोडऩे के बदले बीस हजार रुपए मांगे गए। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनो को छोड़ दिया गया। मामले में पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें शुक्रवार को पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो