राजेंद्र नगर इलाके में भीम नगर स्थित आईडीए भवन से गिरने पर मंगला पति विक्रम (26) की तीसरी मंजिल से गिरने पर मौत हो गई। घटना के चलते महिला को लेकर परिजन एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पति विक्रम ने बताया कि वह ऑटो रिक्शा चालक है। उसके दो बच्चें है। पहले भी तीन-चार बार पत्नी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। हर बार बड़ी मशक्कत से वह उसे बचाकर लाया। पति के अनुसार रविवार को पहली बार पत्नी ने महाराष्ट्रीयन पोहे बनाए थे। इसमें उसने सेंव नहीं डाली। पति ने सेंव को लेकर पूछा तो अचानक पत्नी दौड़ते हुए दरवाजे तरफ गई। और उसने नीचे छलांग लगा दी। सब कुछ इतनी जल्दी में हुआ कि पति कुछ समझ नहीं पाया। चार साल पहले दोनो की शादी हुई। वह अकोला, महाराष्ट्र की रहने वाली है। नवविवाहिता होने के चलते रविवार को उसका पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। परिजन के आने पर सोमवार को पोस्टमॉर्टम होगा। राजेंद्र नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की है। पता किया जा रहा है कि महिला कैसे गिरी थी।