scriptइंदौर जिले में इस दिन से फिर होगा किसान आंदोलन, मुख्यमंत्री का सांकेतिक रूप से जताएंगे विरोध | Indore district will resume this protest from Kisan movement | Patrika News

इंदौर जिले में इस दिन से फिर होगा किसान आंदोलन, मुख्यमंत्री का सांकेतिक रूप से जताएंगे विरोध

locationइंदौरPublished: Jun 23, 2019 04:30:58 pm

मंडी के व्यापारी की ठगी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं किसान
 

indore

इंदौर जिले में इस दिन से फिर होगा किसान आंदोलन, मुख्यमंत्री का सांकेतिक रूप से जताएंगे विरोध

इंदौर. मंडी के एक व्यापारी की ठगी के खिलाफ देपालपुर क्षेत्र के किसान आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इस मामले में किसानों ने कहा है कि वे काली पट्टी लगाकर मुख्यमंत्री का सांकेतिक रूप से विरोध करेंगे। 29 जून को सामूहिक विरोध कर अपनी मांगों के लिए आंदोलन करने की चेतावनी प्रशासन एवं शासन को दी जाएगी। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो 29 जून के बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा।
भाजपा सरकार के समय किसान पूरे प्रदेश में किसान आंदोलन छिड़ा। इसका कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया और भाजपा को आड़े हाथ लिया, अब जबकि प्रदेश में कांग्रेस सरकार किसानों के लिए वादे करने के बाद बनी, तब भी किसानों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इंदौर जिले में किसान आंदोलन की तैयारी हो रही है और इसके पीछे है एक व्यापारी की ठगी और प्रशासन द्वारा किसानों की उपेक्षा।
भारतीय किसान यूनियन के इंदौर जिला प्रमुख बबलू जाधव ने बताया कि मंडी के पंजीकृत व्यापारी हरिनारायण खंडेलवाल ने मंडी प्रशासन के दो-चार कर्मचारी एवं अधिकारियों की मिलीभगत से लगभग 300 किसानों के साथ 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी की। इसकी शिकायत प्रशासन-शासन से की गई। लगातार शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की और किसानों का पैसा नहीं दिलवाया। ऐसे में मजबूरन आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई न करने और पैसा न दिलवाने के खिलाफ सक्रिय आंदोलन को खड़ा किया जाएगा। इस आंदोलन के लिए पूरी तरह से शासन एवं प्रशासन ही जिम्मेदार होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो