इंदौर

रंगों के कैप्सूल और भांग के पकवान, ऐसी मन रही है इंदौर की होली

शहर में गुरुवार रात से ही होली का खुमार चढऩे लगा था। युवाओं और बच्चों ने तो रात से ही कई जगहों पर होली खेलने शुरू भी कर दिया था …..

इंदौरMar 01, 2018 / 06:55 pm

अर्जुन रिछारिया

इंदौर. शहर में गुरुवार रात से ही होली का खुमार चढऩे लगा था। युवाओं और बच्चों ने तो रात से ही कई जगहों पर होली खेलने शुरू भी कर दिया था। शहर में इस बार पहली बार रंगों के कैप्सूल आए हैं। एक से दो रुपए वाले कैप्सूल खोलने पर सूखा रंग निकलता है। इसमें करीब 14 रंग हैं। 10 से ज्यादा तरह के हबज़्ल गुलाल हैं। इनमें हरा, पीला, लाल, केसरिया, नीला, गुलाबी मुख्य है। ये छोटे पाउच में मिल रहे हैं, जो 5, 10, 20 और 50 रुपए की रेंज में बिक रहे हैं। इसके अलावा कुछ जगह तेल से तैयार सुनहरा कलर है। हालांकि इसे सूखे कपड़े से ही साफ कर सकते हैं।
पिचकारी वाला पंप फेंकेगा गुलाल
हर्बल गुलाल अरारोट से लोकल ही तैयार किया जाता है। इस बार दिल्ली से सेन्टेड गुलाल भी आई है। इस गुलाल को फेंकने के लिए पिचकारी पंप है। इसमें आगे की तरफ नोजल दिया गया है। जहां से गुलाल भरा जाता है। इसे पीछे दिए स्विच से दबाते हैं। यह 20 फीट तक गुलाल की बौछार करती है। 150 रुपए वाले इस पंप के साथ दो रिफिल आते हैं। इसमें 8 कलर हैं। इस पंप में अलग से भी गुलाल भर सकते हैं।
स्लोगन वाली टी-शर्ट
वैसे होली पर लोग पुराने कपड़े पहनते हैं, लेकिन बीते तीन-चार सालों से सफेद कुर्ते के साथ चूड़ीदार पायजामा होली का प्रमुख पहनावा बना हुआ है। इस बार होली के स्लोगन लिखी टी-शर्ट बाजार में बिक रही है। 100 से 200 रुपए की रेंज वाली टी-शर्ट में तीन कलर हैं।
पकवान भी रंगों से भरे
गुजिया होली की पारंपरिक मिठाई है, जिसे कुछ मिठाई और नमकीन निमातज़ खासतौर पर तैयार करते हैं। इसमें मावे के साथ ड्रायफ्रूट्स होते हैं। शुद्ध घी से तैयार गुजिया 500 से 800 रुपए किलो बिक रही है। इसके अलावा नवरंग मिल रहा है, जो होली की तरह ही रंगीन है। ठंडाई के बिना होली का मजा अधूरा है। यह बादाम, पिस्ता, खसखस, केसर, गुलाब की पत्ती से तैयार होती है। इसका पैक्ड मसाला बाजारों में मिल रहा है।
चमकीली टोपी, कलरफुल बाल
बच्चों के लिए गुब्बारों के पैकेट हैं, जिनमें दस से लेकर 50 तक गुब्बारे हैं। इनकी कीमत 10 से 30 रुपए पैकेट हैं। इसके साथ बच्चे ही नहीं, बड़ों तक के लिए चमकीली टोपियां हैं। इन्हें कागज, नायलॉन रेशे, चमकीला ताव से तैयार किया गया है। कुछ जगह कलरफुल बालों की टोपी भी है, जो 10 से 100 रुपए की रेंज में बिक रही है।

Home / Indore / रंगों के कैप्सूल और भांग के पकवान, ऐसी मन रही है इंदौर की होली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.