scriptपति ने जहर खाकर पत्नी को किया फोन, थोड़ी देर बाद उसने भी खाया, दोनों की मौत | Indore: husband and wife consumes poison, both died | Patrika News

पति ने जहर खाकर पत्नी को किया फोन, थोड़ी देर बाद उसने भी खाया, दोनों की मौत

locationइंदौरPublished: Dec 08, 2019 07:32:52 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

इस घटना से दोनों ही परिवार के लोग हैं स्तब्ध

78_1.jpg
इंदौर/ एक युवक ने जहर खाकर अपनी पत्नी को फोन किया कि मैंने जहर खा लिया है। पति ने फोन रखा तो कुछ घंटे बाद महिला ने भी जहर खा लिया। उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की पीछे की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। दोनों की शादी करीब आठ महीने पहले ही हुई थी। इस घटना के बाद परिजन हैरान है।
दरअसल, यह घटना इंदौर जिले के खुड़ैल थाना क्षेत्र का है। जहां के जगमल पिपरिया गांव में महिला का पति सोनू रहता था। सोनू और सुधा की शादी मार्च 2019 में हुई थी। सोनू ने शनिवार को जहर खाकर अपनी पत्नी को फोन किया था। पत्नी सुधा अपने मायके में थी। हालांकि परिवार के लोग यह खुलासा नहीं कर रहे हैं कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद था।
पत्नी ने भी खा लिया
रविवार को सुबह पत्नी सुधा ने भी जहर खा लिया। सुधा अपने मायके खुड़ैल में रहती थी। परिजन उसे आनन-फानन में इंदौर के एमवाय अस्पताल में लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि दोनों के फोन से अहम सुराग मिल सकते हैं।
पारिवारिक विवाद की बात आ रही सामने
पुलिस की शुरुआत जांच में यह बात सामने आई है कि पारिवारिक विवाद में ही पति-पत्नी ने जहर खाया है। फिर भी दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आखिर किस बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। क्या परिवार के लोगों को इसकी जानकारी थी। क्योंकि दोनों के शादी हुए अभी साल भर भी नहीं हुए हैं। साथ ही पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है कि शादी के बाद दोनों अलग क्यों रह रहे थे।
परिवार के लोग स्तब्ध
वहीं, इस घटना से दोनों ही परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों परिवार के लोग भी स्तब्ध हैं कि आखिर शनिवार की रात ऐसा क्या हुआ कि दोनों यह कदम उठा लिया। पुलिस ने पीएम करवाकर दोनों के परिजनों को शव सौंप दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो