script

अनंत चतुर्दशी : नगर निगम की झांकी में होगा पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ इंदौर का संदेश

locationइंदौरPublished: Sep 11, 2019 05:41:37 pm

झांकी में दर्शाया गया है इंदौर की स्वच्छता की हैट्रिक

नगर निगम की झांकी में होगा पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ इंदौर का संदेश

नगर निगम की झांकी में होगा पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ इंदौर का संदेश

इंदौर. नगर निगम द्वारा न सिर्फ धार्मिक बल्कि शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी संदेश दिया गया है। इसमें आपको राधा-कृष्ण की रासलीला भी नजर आएगी तो वहीं बाल गंगाधर तिलक भगवान गणेश की आरती उतारते हुए भी दिखेंगे। नगर निगम की ये झांकियां हर किसी का मन मोह लेगी।
MUST READ : VIDEO : राजकुमार मिल की झांकी में जमीन से 13 फीट ऊंचाई तक उठेंगे पुतले, दो मंजिला है झांकी

नगर निगम इस साल तीन झांकियों के काफिले के साथ शहर की सड़कों पर अनंत चतुर्दशी के चल समारोह में शामिल होगा।
MUST READ : VIDEO : सर्वधर्म समभाव को प्रदर्शित करती झांकी में सांई देेंगे उपदेश, साधु-संतो का होगा महायज्ञ

नगर निगम – 24वां वर्ष

1. स्वच्छता की हैट्रिक – स्वच्छ इंदौर स्वस्थ्य इंदौर का संदेश देती ये झांकी पर्यावरण पर आधारित रहेगी। इसमें इंदौर को मिले स्वच्छ भारत सर्वे के पुरुस्कार की प्रतिकृति के साथ ही सफाई का संदेश भी दिया जाएगा।
MUST READ : VIDEO : मेट्रो के सपने को साकार करती कल्याण मिल की झांकी, दिखेगा सामाजिक स्वरूप

2. राधाकृष्ण रासलीला – इस धार्मिक झांकी में राधाकृष्ण की रासलीला को दर्शाया गया है। झांकी में राधाकृष्ण गोपियों के साथ वृंदावन में सावन के झूलों का आनंद लेते दिखेंगे।
MUST READ : VIDEO : हुकमचंद मिल की झांकी में 13 फीट ऊंचाई तक बढ़ते हुए नजर आएंगे भगवान

3. गणेशोत्सव परंपरा – ये झांकी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बालगंगाधर तिलक पर आधारित रहेगी। इसमें तिलक द्वारा शुरू की गई गणेशोत्सव मनाते और गजानंद की आरती करते भक्त नजर आएंगे।
कलाकार – स्वाति लवंगड

ट्रेंडिंग वीडियो