scriptLIVE UPDATES : इंदौर में 6 बजे तक 64.35 फीसदी मतदान, यहां जानिए सुबह 7 बजे से अब तक का पूरा अपडेट | indore lok sabha election 2019 madhya pradesh live updates | Patrika News

LIVE UPDATES : इंदौर में 6 बजे तक 64.35 फीसदी मतदान, यहां जानिए सुबह 7 बजे से अब तक का पूरा अपडेट

locationइंदौरPublished: May 19, 2019 07:28:58 pm

शाम 6 बजते ही बूथ हो गए बंद

indore

LIVE UPDATES : इंदौर लोकसभा सीट के लिए मतदान शुरू, बीएसएफ तैनात, सुरक्षा चाक-चौबंद

इंदौर. इंदौर लोकसभा सीट के लिए रविवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। मतदान के लिए शहरवासियों में अलसुबह से ही उत्साह देखा जा रहा है। लोग घरों में लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहुति देने के लिए पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों पर भी सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं चाक चौबंद है। केंद्रों पर पुलिस के साथ बीएसएफ के जवान भी तैनात हंै। इंदौर में 6 बजे तक 64.35 फीसदी मतदान हुआ। शाम 6 बजते ही बूथ बंद हो गए। प्रशासन के आला अधिकारी भी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए मैदान में हैं। दोपहर 4 बजे तक इंदौर में 54.55 फीसदी मतदान हो चुका था।
LIVE UPDATES

-इंदौर में 6 बजे तक 64.35 फीसदी मतदान

3.31 बजे बिजलपुर के सरकारी स्कूल में बने पांच मतदान केंद्रो पर लगी भीड़।

3.28 बजे बूथ 47 में अब तक 60 प्रतिशत और 46 में 53 प्रतिशत मतदान।
2.31 बजे सिरपुर बूथ क्र. 279 पर फर्जी मतदान को लेकर अधिकारियो की नेताओं से हुज्जत।

2.07 बजे : दोपहर 2 बजे तक इंदौर में 38.11 फीसदी मतदान हो चुका था।

1.22 बजे : विक्रम अग्निहोत्री के जज्बे सलाम। उनके हाथ ना होकर भी वह वोट डालने आए। उन्होंने सभी को कहा कि सभी को वोट डालना चाहिए।
1.16 बजे : विधानसभा 5 के बड़ी ग्वालटोली में हुआ विवाद। भाजपा की टेबल से सरकारी पर्ची पकड़ी कांग्रेस ने। सत्तु पटेल अम्न बजाज भी पहुंचे। वोटिंग रुकवाई।

1.10 बजे :मल्टीनेशनल कंपनी में टैक्स कंसल्टेंट का काम करने वाली साक्षी गुप्ता केवल वोट डालने फ्लाइट से आई है। इन्होंने अपने साथ 3 और साथी ऑफिसर्स को प्रेरित किया और वो भी साक्षी से मोटिवेट होकर इंदौर केवल वोट डालने आए हैं।
1.09 बजे : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में ग्रीन फील्ड स्कूल में बने मतदान केंद्र पर महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ की 37 दृष्टिहीन छात्राओं का मतदान संस्था की चेयरमैन डाली ने कराया। ईवीएम पर दृष्टिहीन मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में चुनाव चिन्ह अंकित नहीं होने से छात्राएं अपने पसंद के उम्मीदवार का चयन नहीं कर पाई। छात्राओं ने कहा कि अगली बार से ब्रेल लिपि में उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिन्ह अंकित किए जाने चाहिए।
1.09 बजे : राउ इलाके के क्वींस कॉलेज में महिला और पुरुषों की लंबी लाइन। कॉलेज में बने मतदान केंद्र 210 में मतदान आधा घंटा देरी से शुरू हुआ। यहां पर मशीन नहीं चल रही थी। मशक्कत के बाद मशीन चालू हुई तब मतदान शुरू हुआ।
01.00बजे : 01 बजे तक इंदौर जिले में 37 फीसदी मतदान हो चुका था।

12.52 बजे : पीने के पानी के लिए सभी मतदान केंद्रों पर वॉटर बोतल रखी थी, लेकिन कई जगह पानी पीने के लिए गिलास नहीं था।
12.51 बजे : राऊ इलाके में खंडवा रोड पर गणेश नगर का मतदान केंद्र 210 खाली पड़ा था।

12.39 बजे : राऊ विधानसभा के ग्रीन पार्क में बोहरा समाज ने वोट डाले।

12.23 बजे : नेत्रहीन युवतियों ने एक साथ पहुंच कर ग्रीन फील्ड स्कूल बॉम्बे हॉस्पिटल के पास मतदान किया।
12.23 बजे : नेहरू स्टेडियम के निकट मतदान केंद्र में कलेक्टर लोकेश जाटव ने सपरिवार पहुंचकर मतदान किया।

12.09 बजे : गाड़ी अड्डा पर पहली बार वोट देने जाने वाले ऋषभ तिवारी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा और कांग्रेस दोनों के पोलिंग एजेंट ने मिलकर पोलिंग टेबल पर कटवाया केक।
12.00 बजे : सैफी कॉलोनी स्थित मस्जिद में भी वोटिंग हुई।

11.58 बजे : इंदौर में 11 बजे तक 23 फीसदी मतदान

11.47 बजे : भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन गोलू शुक्ला के साथ बूथ पर बैठे हैं। वे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं। सत्तन जी के साथ कई युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संभाल रखा है मोर्चा।
11.37 बजे : रजत जयंती स्कूल में दुप्पटा लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस नेताओ ने विरोध किया।

11.25 बजे : 95 वर्ष की बुजुर्ग राजकुमारी चौहान ने उत्साह के साथ किया मतदान।
11.23 बजे : सरकारी कर्मचारी महिला से पकड़ाए 59 फर्जी वोटर कार्ड वार्ड। पुलिस लेकर गई हीरा नगर थाना। कांग्रेस के कार्यकर्ता ने पकड़ कर भेजा।

11.00 बजे : लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन पहुंची मतदान करने।
10.49 बजे : संपत हिल्स के मतदान केंद्र क्रमांक 269 पर एक युवती दो घंटे लाइन में लगने से हो गई बेहोश। लोगों ने उसे संभाला और दूसरी जगह ले गए। परिजन ने बताया कि लंबे समय से लाइन में लगने के कारण उसे चक्कर आ और बेहोश हो गई। मानसी पहली बार मतदान करने आई थी। धीमी गति में मतदान होने से लोगों में आक्रोश।
10.17 बजे : पांच नंबर के विधायक महेंद्र हार्डिया ने अपनी माता जिनकी उम्र 100 साल है के साथ अग्रसेन चौराहे के बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।

10.13 बजे : बिचौली हप्सी में 10 बजे तक 281 बूथ पर 20.94 और 282 पर 27.91 प्रतिशत मतदान।
10.13 बजे : अहिल्या पूरा मतदान केंद्र जहां 5 बूथ है वहां फिलहाल औसत 17 फीसदी मतदान हुआ।

10.10 बजे : शासकीय हाइस्कूल बिचोली हप्सी में सुबह मतदान काफी तेज था, लंबी लाइन लगी थी। अब धीमा हुआ।
10.06 बजे : धनवंतरि नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 44 मिनर्वा स्कूल में सुबह 9 बजे तक 10त्न मतदान हुआ। बूथ के दोनों कमरे मात्र 10 वाय 10 के कमरे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद पार्षद बलराम वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित सुझाव सहित आवेदन दिया था। अधिकारी के निर्देश पर सहायक पांडे ने कम्प्यूटर में दर्ज कर अल्पाइन स्कूल के कक्ष भी आवंटित कर दिए थे किंतु निर्देश पर अमल नहीं हुआ। इस बूथ पर 1622 मतदाता हैं। छोटे-छोटे कमरों में मतदान दल, पोलिंग एजेंट भी नहीं बैठ पा रहे हैं। 20 प्रत्याशी के 20 एजेंट नहीं बैठ पाए।
10.04 बजे : पति गौरव यादव के साथ वोट डालने पहुंची सोनल यादव। मतदान तक रुकी बारात।

10.04 बजे : विधानसभा-4 के प्रजापत नगर में लंबी लाइनें लगीं।

10.01 बजे : प्रशासन के दावों की खुली पोल। रवींन्द्र नगर मतदान केंद्र पर नही रैंप। दिव्यांग मतदाता को हो रही परेशानी।
10 बजे : 3 नम्बर विधानसभा के कस्तूरबा स्कूल के बूथ पर कांग्रेस का टेंट लगा लेकिन टेबल नही

9.58 बजे : पीडब्लूडी स्थित मतदान केंद्र पर 3 फीट ऊंचाई की महिला वोटर ने किया मतदान।
9.52 बजे : संस्कृत कॉलेज के 5 बूथों में शुरू के 2 घंटों में महज 11 फीसदी मतदान। रामबाग, कृष्णपुरा, भोई मोहल्ला के वोट है यहां।

9.41 बजे : खजराना इंदौर का मतदान केंद्र ताजनगर उर्दू माध्यमिक स्कूल भवन पर है। यह भवन मतदान केंद्र के लिहाज से इंदौर का सबसे सर्वाधिक केंद्र संख्या वाला भवन है। इसमें सर्वाधिक मतदान केंद्र स्थित है। इस भवन में 13 मतदान केंद्र हैं जहां पर सुबह से ही वोट डालने मतदाताओं की कतारें लगी हैं।
9.30 बजे : इंदौर जिले में 9 बजे तक 11 प्रतिशत वोटिंग।

9.27 आकाश विजयवर्गीय ने पत्नी के साथ किया मतदान।

9.21 बजे : पार्षद चंदू शिंदे मोदी के फोटो और भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल की प्रिंट वाली जैकेट पहन कर बूथ पर पहुंचे।
9.17 बजे : कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मप्र में कांग्रेस को लोकसभा सीट ढूंढऩे पर भी नही मिलेगी। पश्चिम बंगाल पर कहा कि अब सीधे वही जा रहा हूं। ममता बनर्जी हताश है और वहां हिंसा से मतदान प्रभावित किया जा रहा है। कमलनाथ के 22 सीट लाने के दावे पर बोले कि इस लोकसभा चुनाव के बाद 20-22 दिन मुख्यमंत्री रहेंगे कि नहीं ये ही प्रश्नचिन्ह है।
9.13 बजे : विधायक संजय शुक्ला ने स्कूल नम्बर 12 बाणगंगा पर सपरिवार वोट डाला।

9.02 बजे : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने नंदानगर में मतदान किया।

8.52 बजे : मानवता, सर्वसम्पन्न नगर राऊ बूथ क्रमांक 274 से 277 पर मतदान। एक मशीन 1 घंटा लेट चालू हुई।
8.48 बजे : मेघदूत से इक_े होकर वोट डालने के लिए महिलाओं का समूह रवाना हुआ।

8.47 बजे : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी मतदान करने ख़ुद वाहन चलाकर पहुंचे।

8.45 बजे : चिमनबाग में क्रिकेट खेल रहे बच्चों को पुलिस ने भगाया।
8.43 बजे : मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने किया मतदान।

8.40 बजे : इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने सपरिवार अपनी धर्मपत्नी विनीता बाकलीवाल व उनके पायलट पुत्र विनित बाकलीवाल के साथ मतदान किया। विनित खासतौर पर अपने मताधिकार का उपयोग करने हैदराबाद से इंदौर आए हैं।
8.33 बजे : महालक्ष्मी नगर में पायनियर स्कूल 208 पार्ट 115 में पौने 8 बजे तक ईवीएम खराब होने से मतदान शुरू नहीं हुआ। मतदान देरी से शुरू होने से मतदाताओं की लंबी लाइन लगी। कई मतदाता बिना वोट दिए लौटे।े
8.29 : महापौर मालिनी गौड़ ने परिवार सहित वोट डाला।

8.22 बजे : बूथ 257 सिरपुर में 11 लोगों को लगा दी स्याही पर मशीन हुई बंद। 11 लोग बिना वोट दिए चले गए। कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री और विनोद पंवार की अधिकारियों से हुई हुज्जत। कलेक्टर को फोन पर शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार। आधा घंटा बाद शुरू हुई फिर से वोटिंग।
8.10 बजे एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने विजयनगर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने शहर के नागरिकों से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

8.06 बजे : भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी गुजराती कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पहुंचे।
8.01 बजे : इंदौर के विधानसभा क्षेत्र 1 के बूथ क्रमांक 107 महेश यादव नगर में ईवीएम बंद, नहीं हो पा रही वोटिंग। 2 मत डालने के बाद नहीं हो रहा मतदान। इसी मतदान केंद्र में देवास शाजापुर लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार महेंद्र सिंह सोलंकी वोट डालने पहुंचे हैं।
8.00 बजे : महालक्ष्मी नगर में पायोनियर स्कूल 208 पार्ट 115 में अभी तक मतदान शुरू नहीं। ईवीएम खराब होने से मतदान शुरू नहीं हो पाया है। मतदाताओं की लंबी लाइन लगी। कई मतदाता बिना वोट दिए लौटे।
8.00 बजे : स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट पहुंचे वोटिंग करने। लंबी कतार में लगे फैमिली के साथ।

7.49 बजे : देवास भाजपा प्रत्याशी को विधानसभा-1 के बूथ 107 पर साथ में वोट डलवाने पहुंचे शंकर लालवानी।
7.38 बजे : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक उषा ठाकुर ने सुबह 7 बजे अपने बूथ का प्रथम मतदान संगम नगर बूथ पर किया।

7.35 बजे : लोकतंत्र के महापर्व पर सबसे पहले मतदान केंद्र एमपी किड्स अंजनी नगर पर तीन पीेढिय़ों का सबसे पहले एक साथ मतदान।
7.20 बजे : राऊ विधानसभा में मंत्री जीतू पटवारी वोट डालने पहुंचे।

7.11 बजे : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 के बूथ नंबर 64-65 की इवीएम मशीनें खराब होने से मतदान अभी तक शुरू नहीं हो पाया, मतदाता परेशान हो रहे।
7.10 बजे : पॉश कॉलोनियों में खाली पड़ी हैं टेबलें।

7.08 बजे : 50-50 वोट डालकर मत देखे गए मशीनों में। बूथ वार्ड 6 के बूथ 295 की एक मशीन खराब जिसे बदल गया।
7.00 बजे : खजराना गणेश की शरण में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी।

6.56 बजे : मतदान शुरू होने के पहले लगी टेबलें लोग पहुंचे नाम ढूंढऩे।

6.59 बजे : मतदान क्रमांक 240 सिरपुर सरकारी स्कूल में लगी लाइन।
6.54 बजे : विधानसभा-1 के मतदान केंद्रों पर सुबह 6.45 से लगी लाइनें।

इनके बीच है कांटे की टक्कर

इस बार इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। यहां की चार विधानसभा सीटें कांग्रेस और चार भाजपा के पास हैं। भाजपा ने आठ बार सांसद रहीं सुमित्रा महाजन की जगह इस बार शंकर लालवानी को टिकट दिया है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने पंकज संघवी को मैदान में उतारा है। हालांकि लालवानी को टिकट देने से कार्यकर्ताओं में रोष जरूर था, लेकिन संगठन डेमेज कंट्रोल में सफल रहा। दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे पंकज संघवी अब तक कोई चुनाव नहीं जीत पाए हैं। वक्त है बदलाव का के नारे के साथ वे इस बार ज्यादा उम्मीद के साथ दावेदारी पेश कर रहे हैं।
75 प्रतिशत मतदान का रखा लक्ष्य

राजस्व अधिकारी और सेक्टर ऑफिसर को एक-एक रिजर्व ईवीएम मशीन दी गई है। मतदान के दौरान मशीन खराब होने पर 10 से 30 मिनट में या तो सुधार दिया जाएगा या बदल दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश जाटव ने बताया, पहली बार मतदान दल को क्यूआर कोड दिया गया है। टेबलों पर भी कोड रहेगा। नौ प्रकार के इन क्यूआर कोड से मतदान के दौरान परेशानी आने पर वीडियो के माध्यम से दल उन्हें दूर कर सकेंगे। प्रशासन ने 75त्न से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा है। जिले में छह महीने में मतदाता की संख्या 11त्न बढ़ी है। जिले में 1891 सर्विस वोटर हैं। एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने बताया कि जिले में 138 केंद्र अति संवेदनशील हैं, जहां केंद्रीय सशस्त्र बल रहेगा। 527 केंद्रों को संवेदनशील माना है। वहीं, प्रतिबंधात्मक धाराओं में 18085 लोगों पर कार्रवाई की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो