scriptकर नहीं भरने पर कुर्क की गईं 42 संपत्तियां नीलाम करेगा निगम | indore municipal carporation | Patrika News

कर नहीं भरने पर कुर्क की गईं 42 संपत्तियां नीलाम करेगा निगम

locationइंदौरPublished: Jun 15, 2018 01:26:53 am

Submitted by:

amit mandloi

नगर निगम ने छह माह पहले की थी कार्रवाई

 ndore municipal carporation

कर नहीं भरने पर कुर्क की गईं 42 संपत्तियां नीलाम करेगा निगम

इंदौर. नगर निगम द्वारा संपत्तिकर के बकायादारों से वसूली के लिए जो मकान-दुकान, प्लॉट कुर्क किए गए थे, उन्हें नीलाम करने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम ने पहले दौर में ऐसी 42 संपत्तियों को नीलाम करने का निर्णय लिया है। जिन्हें 6 माह पहले कुर्क किया
गया था।
आर्थिक रूप से बदहाल नगर निगम ने अपनी आय बढ़ाने के लिए राजस्व वसूली को तेज किया था। इस दौरान 50 हजार से ज्यादा की राशि के बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर उनसे वसूली शुरू की गई थी। नगर निगम में ऐसी ३० हजार से ज्यादा संपत्तियां दर्ज हैं, जिन पर 50 हजार रुपए से ज्यादा की राशि बकाया है। इनका टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम ने इन्हें पहले सील और उसके बाद कुर्क करना शुरू किया था। निगम की टीमों ने पूरे शहर में पिछले छह माह में लगभग १ हजार से ज्यादा संपत्तियों को कुर्क किया था। इनमें से कई संपत्तियों के मालिकों ने पूरा पैसा या पार्ट पेमेंट कर अपनी कुर्की से बचा लिया था। लेकिन करीब 100 से ज्यादा संपत्तियां जिनमें खाली प्लॉट और मकान सहित दुकानें शामिल हैं, वो नगर निगम के पास अभी भी कुर्क हैं। इनके मालिकों द्वारा संपत्तिकर जमा नहीं किया जा रहा है। नगर निगम ने भी अब इनकी नीलामी कर अपना बकाया पैसा वसूलने की तैयारी की है। नगर निगम द्वारा ऐसी 42 संपत्तियों की सूची तैयार भी कर ली है। इन मकानों की नीलामी संबंधी कागजी खानापूर्ति की जा रही है। के साथ नगर निगम संपत्ति मालिकों को नोटिस भी जारी करने जा रही है। वहीं नोटिस के बाद नगर निगम इनकी विज्ञप्ति जारी करते हुए इनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अफसरों को नहीं है जानकारी
नगर निगम द्वारा बरसों से किसी भी संपंत्ति पर बकाया संपंत्तिकर के चलते उसकी कुर्की करते हुए नीलामी नहीं की गई है। जिसके चलते अधिकांश अधिकारियों जिनमें सहायक राजस्व अधिकारी भी शामिल हैं। उन्हें इसकी प्रक्रिया और कागजी खानापूर्ति की जानकारी ही नहीं है। जिसके कारण नीलामी की प्रक्रिया में देरी हो रही है। दरअसल संपंत्ति नीलामी की पूरी प्रक्रिया निचलेस्तर से शुरू होगी। जिसमें सहायक राजस्व अधिकारी पहले संपंत्ति की जानकारी देते हुए प्रस्ताव, मय नोटिस सहित नीलामी की पूरी जानकारी उपायुक्त को भेजते हैं। जिसके बाद उपायुक्त सहमती देते हुए प्रस्ताव को अपर आयुक्त और फिर आयुक्त को भेजकर नीलामी की अनुमति लेते हैं।
& हमने जिन संपंत्तियों को कुर्क किया है, उन्हें हम अब नीलाम करने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही हम संपंत्तियों की नीलामी की सूचना संबंधी विज्ञप्ती जारी करते हुए नीलामी करेंगे।
देवेंद्रसिंह, अपर आयुक्त, नगर निगम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो