script

बिल्डिंग की छत पर चल रहा था ‘खेल’…पड़ गया छापा

locationइंदौरPublished: Oct 05, 2019 10:57:10 am

Submitted by:

Uttam Rathore

छत पर क्रिकेट-फुटबॉल मैच खिलाकर टैक्स चोरी करने पर कार्रवाई, लगातार शिकायत मिलने पर पहुंचा नगर निगम राजस्व अमला, आज गणना कर थमाया जाएगा संपत्तिकर का बिल

बिल्डिंग की छत पर चल रहा था 'खेल'...पड़ गया छापा

बिल्डिंग की छत पर चल रहा था ‘खेल’…पड़ गया छापा

इंदौर. नगर निगम राजस्व अमले ने बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी है। गीता भवन क्षेत्र में छत पर क्रिकेट व फुटबॉल खिलाकर टैक्स चोरी करने की लगातार शिकायत मिलने पर राजस्व अमला पहुंचा और कार्रवाई की। आज मालिक को गणना कर संपत्तिकर का बिल थमाया जाएगा।
जोन क्रमांक 10 साकेत नगर एवं जोन 11 नेहरू स्टेडियम में स्थित बहुमंजिला इमारतों की छत पर कमर्शियल उपयोग कर संपत्तिकर की चोरी करने की लगातार शिकायत राजस्व विभाग की उपायुक्त लता अग्रवाल को मिल रही थी। इस पर उन्होंने निगम मुख्यालय के सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) और बाबुओं को इसकी जांच करने के काम पर लगाया। जांच के चलते निगम राजस्व अमले ने पाया कि गीता भवन चौराहा स्थित तुलसी टॉवर की छत पर क्रिकेट खिलाने के साथ व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही पृथ्वी लोक रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है। एबी रोड स्थित ओणम प्लाजा की छत पर क्रिकेट एवं फुटबॉल खिलाने की व्यावसायिक गतिविधि का संचालन हो रहा है। जांच में इन संपत्तियों के स्वामियों द्वारा संपत्तिकर की चोरी कर व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन करना पाया गया। इस पर उपायुक्त अग्रवाल खुद सदर संपत्तियों की मौके पर जांच करने पहुंची और संबंधित एआरओ को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके चलते अब छत पर क्रिकेट और फुटबॉल खिलाकर टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संपत्ति के क्षेत्रफल की गणना कर संपत्तिकर का बिल आज थमाया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो