scriptठगोरो को पकडऩे के लिए क्रेडिट कार्ड कर्मचारी बने पुलिसकर्मी, इस तरह काम आ गई ट्रिक | indore news, share trading company, fraud with | Patrika News

ठगोरो को पकडऩे के लिए क्रेडिट कार्ड कर्मचारी बने पुलिसकर्मी, इस तरह काम आ गई ट्रिक

locationइंदौरPublished: Oct 19, 2019 05:43:31 pm

विजय नगर इलाके का मामला, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी

ठगोरो को पकडऩे के लिए क्रेडिट कार्ड कर्मचारी बने पुलिसकर्मी, इस तरह काम आ गई ट्रिक

ठगोरो को पकडऩे के लिए क्रेडिट कार्ड कर्मचारी बने पुलिसकर्मी, इस तरह काम आ गई ट्रिक

इंदौर. शेयर एडवाइजरी कंपनी में निवेश कर डबल मुनाफे का झांसा दिया गया। आठ लाख रुपए निवेश करा फिर रुपए नहीं दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगो को हिरासत में लिया। घर से ही शेयर एडवाइजरी कंपनी संचालित कर रहे थे। बैंक कर्मचारी बनकर पुलिस ने दो को पकड़ा।
विजय नगर पुलिस ने गुजरात में बडोदरा निवासी अंकित पांचाल की रिपोर्ट पर ऋषभ ठाकुर उर्फ निखिल, एजाज खान उर्फ दीपक, विक्रम भट्टाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। अप्रैल 2019 में ऋषभ ने निखिल बनकर और एजाज न दीपक बनकर अंकित को फोन किए। उसे शेयर बाजार में डबल मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में उससे १५०० रुपए जमा करवाए। जिसके बदले में 3 हजार रुपए का मुनाफा उसे दिया। उसे विश्वास में लेकर दो बैंक खातों में अलग-अलग बार में करीब आठ लाख रुपए जमा करवा लिए। इस राशि पर उसे कोई मुनाफा नहीं दिया। लगातार संपर्क करने पर बताया कि उसे नुकसान हो गया है। अंकित ने अपना पैसा वापस मांगा तो उन्होंने मना कर दिया। उसका फोन भी नहीं उठाते थे। इन लोगो ने अपनी कंपनी की जानकारी भी नहीं दी थी। दरअसल में ये लोग घर से ही एडवाइजरी कंपनी संचालिच कर रखी थी। इसके चलते शिकायत के बाद इनका पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने इनके मोबाइल की लोकेशन देखी।
इसके बाद इन्हें बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया। क्रेडिट कार्ड के बहाने ऋषभ व एजाज को मिलने बुलाया। ऋषभ आया तो उसे पकड़ लिया गया। बाद में एजाज को हिरासत में लिया। विक्रम का पता चला है कि वह भोपाल में रहता है। उसी के खाते में पैसा जमा कराया जाता। तीनो पहले एडवाइजरी कंपनी में नौकरी करते थे। काम सिखाने के बाद अपने घर से ही लोगो को फोन कर धोखाधड़ी करने लगे। दोनो आरोपियों को पुलिस शनिवार को कोर्ट में पेश करेंगी। इनके साथ विक्रम की तलाश की जा रही है। इनके बैंक खातों की जानकारी निकाली जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो