scriptयुवक काे तेल डालकर किया आग के हवाले,जलता हुआ मृतक 20 मीटर तक दौड़ा | young boy The oil and set on fire, boy run 20 meters | Patrika News

युवक काे तेल डालकर किया आग के हवाले,जलता हुआ मृतक 20 मीटर तक दौड़ा

locationइंदौरPublished: Feb 20, 2017 10:16:00 am

Submitted by:

guest user

दांतली गांव में आज सुबह एक युवक का जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंच कर शिवदासपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया जलता हुआ मृतक 20 मीटर तक दौड़ा और फिर निढाल होकर गिर गया। किसी ने उसी चीख-पुकार तक नहीं सुनी।

young boy

young boy

एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य लिए। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब आठ बजे दांतली गांव में बीड़ की ढाणी के पास खाली खेत में जला शव देखकर एक ग्रामीण ने पुलिस को जानकारी दी।
 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। मृतक की उम्र करीब तीस साल है। आग से युवक का शरीर बुरी तरह से जल गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।
 पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है। युवक की पहचान के बाद ही हत्या या आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा। थानाधिकारी दीपक खण्डेलवाल ने बताया कि आज सुबह दांतली गांव में खातीपुरा स्टेशन के पास खेत में जला शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले है। हो सकता है किसी ने उस पर तेल डालकर जलाकर हत्या की हो। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो