scriptशहर में 5 हजार से ज्यादा जगहों पर 5 से 50 प्रतिशत ज्यादा गाइड लाइन पर हो रही रजिस्ट्री | Indore : Registry is being done on 5 to 50 more from guide lines | Patrika News

शहर में 5 हजार से ज्यादा जगहों पर 5 से 50 प्रतिशत ज्यादा गाइड लाइन पर हो रही रजिस्ट्री

locationइंदौरPublished: Jan 15, 2021 07:47:03 pm

Submitted by:

jay dwivedi

– प्रशासन ने की गाइडलाइन बढ़ाने की तैयारी: – शहर से लगे 29 गांव और निवेश क्षेत्रों की पंचायतों में विकसित हो रही कॉलोनियों की गाइडलाइन बढ़ेगी

शहर में 5 हजार से ज्यादा जगहों पर 5 से 50 प्रतिशत ज्यादा गाइड लाइन पर हो रही रजिस्ट्री

शहर में 5 हजार से ज्यादा जगहों पर 5 से 50 प्रतिशत ज्यादा गाइड लाइन पर हो रही रजिस्ट्री

इंदौर. शहर में वित्तीय वर्ष-2021-22 के लिए प्रॉपर्टी की गाइड लाइन तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उप जिला मूल्यांकन समिति ने संपदा के आधार पर शहर में बाजार दरों के हिसाब से प्रस्तावों तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शहर में करीब 3500 व जिले में 5 हजार से ज्यादा ऐसी रजिस्ट्रियां व लोकेशन हैं, जहां ज्यादा कीमत पर रजिस्ट्रियां हुईं हैं। इनमें अधिकांश लोकेशन रिंग रोड, बायपास व सुपर कॉरिडोर क्षेत्र की हैं।
समिति के समक्ष भोपाल से संपदा के माध्यम से बढ़ी गाइड लाइन के आधार पर 5 हजार से ज्यादा लोकेशन के प्रस्ताव रखे गए। इनमें विभिन्न क्षेत्रों में 5 से 50 प्रतिशत ज्यादा पर लोगों द्वारा रजिस्ट्री करवाई गई है। इसके बाद तय किया गया इस बार गाइड लाइन का फोकस शहर के आसपास 29 गांव और मास्टर प्लान के निवेश क्षेत्र के गांवों में विकसित हो रही टाउनशिप पर किया जाए। यहां पर वृद्धि प्रस्ताव राजस्व भी बढ़ाएंगे और इन क्षेत्रों में युक्ति-युक्तकरण भी हो सकेगा। इसके अलावा मल्टी स्टोरी की गाइड लाइन की समीक्षा भी नए सिरे से की जाए।
रियल एस्टेट क्षेत्र को दोहरी मार

रियल एस्टेट की स्थिति इस समय वैसे ही खराब है। रजिस्ट्री शुल्क में 2त्न की छूट समाप्त करने के बाद जनवरी के पहले पखवाड़े में संख्या सामान्य से भी कम हो गई है।
इन बिंदुओं पर करेंगे विचार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो