scriptसड़क पर खत्म हो गया जिंदगी का सफर, टूट गए सपने | Indore Road Accident News Road Accident Indore News | Patrika News

सड़क पर खत्म हो गया जिंदगी का सफर, टूट गए सपने

locationइंदौरPublished: Jul 17, 2021 09:38:07 am

Submitted by:

deepak deewan

– 18 और 19 वर्षीय दो किशोरों की मौत- अफसर बनने का सपना भी हुआ चकनाचूर- आर्मी में हैं एक के पिता, अभी कश्मीर में हैं पदस्थ- दूसरा युवक था रतलाम के मंडी व्यापारी का इकलौता बेटा

Indore Road Accident News Road Accident Indore News

Indore Road Accident News Road Accident Indore News

इंदौर. नई बाइक की खुशी और पार्टी मानने के जोश में दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मनीष डिंडोर (19) निवासी सहारा कॉलोनी मेघनगर और देव धूपिया (18) निवासी रतलाम दोनों अफसर बनना चाहते थे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए इंदौर आए थे, लेकिन किसे पता था कि उनका यह सपना अधूरा रह जाएगा।
love jihad आपत्तिजनक फोटो खींचकर धर्म परिवर्तन करने और लिव इन रिलेशनशिप का दबाव बना रहा शादीशुदा युवक

गुरुवार रात 2 बजे रिंग रोड पर मयूर हॉस्पिटल के निकट सड़क किनारे दोनों बेहोशी की हालत में मिले। इन्हें एमवायएच अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन इंदौर पहुंचे।
ek vivah aisa bhi मायका बना ससुराल, जेठ ने किया बहू का कन्यादान

देव छह महीने पहले इंदौर आया था। वह देवास नाका क्षेत्र में दोस्तों के साथ रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके पिता रतलाम में अनाज मंडी व्यापारी हैं। वह इकलौता बेटा था। परिवार में मां और बहन भी है। मनीष के पिता आर्मी में हैं। अभी वे कश्मीर में पदस्थ हैं। उसके दो भाई हैं।
एक अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, ये है कॉलेजों में आनलाइन प्रवेश का पूरा शेड्यूल

रविवार को वह इंदौर आया था। दोस्त मनीष ने एक सप्ताह पहले नई बाइक खरीदी थी। उसे दिखाने के लिए वह देव के पास पहुंचा। मनीष ने 12वीं पास की है। वह कॉलेज में एडमिशन भी लेने वाला था। साथ ही इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
ओंकारेश्वर में सावन में सबसे पहले इन भक्तों को मिलेगा शिव दर्शन का मौका

देव के साथ रहने वाले भावेश व यश ने बताया, वे रात 12 बजे सोए थे। रात में जब नींद खुली तो देखा दरवाजा खुला था। मनीष और देव घर में नहीं थे। देव को फोन किया तो एमवायएच अस्पताल में कर्मचारी ने घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया, हमें नहीं पता कब दोनों घर से निकले।
कबूतर का दर्द देखकर तड़प उठा लखन, Video में देखें कैसे खुद खतरा उठाकर बचाई उसकी जान

जांचकर्ता एसआइ वैशाखू धुर्वे ने बताया, मयूर अस्पताल के सामने दोनों बेहोशी हालत में मिले। पास ही स्पीड ब्रेकर था। हो सकता है, अचानक स्पीड ब्रेकर देखकर उन्होंने ब्रेक लगाया और संतुलन बिगडऩे से डिवाइडर से जा टकराए। या किसी गाड़ी में पीछे से दोनों टकराए। किसी ने एक्सीडेंट नहीं देखा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो