इंदौर। इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक मंदिर में बावड़ी (कुएं) पर बनी छत धंस गई। इसमें करीब 32 लोग बावड़ी में गिर गए। 6 घंटे की मशक्कत के बाद 19 लोगों को तो जिंदा निकाल लिया, लेकिन करीब 13 लोगों के शव बरामद हुए हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। 19 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को इलाज के साथ अतिरिक्त 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
Manish Gite