पुलिस के अनुसार लोकेश पिता नारायण (34) निवासी सोमनाथ की चाल को घायल हालत में उसका भाई अस्पताल लेकर आया था। भाई सचिन ने बताया कि लोकेश ने खुद ही गले पर धारदार वस्तु से वार कर लिया था। वह आए दिन परिवार में विवाद किया करता है। कहता है, माता-पिता ने जन्म दिया है, तो पालना भी उन्हें ही होगा। कल भी नशे की हालत में घर पर आया था। परिजन ने उसे नशा करने से रोका तो विवाद करने लगा और नशे के लिए रुपयों की मांग करने लगा था। उसे समझाना चाहा तो नहीं माना और विवाद करना शुरू कर दिया था। उसका कहना था कि रुपए नहीं दिए तो मर जाऊंगा। इसी को लेकर उसने धारदार वस्तु से खुद पर वार कर लिया था।
दोस्तों की मदद से पकड़ा
सचिन ने बताया कि गले पर वार करने के बाद घर से बाहर भाग गया था। उसके गले से खून निकल रहा था और वह इधर -उधर भाग रहा था। उन्होंने पकडऩे की कोशिश की, लेकिन हाथ नहीं आया। इस पर दोस्तों की मदद ली और पूरे क्षेत्र में घेराबंदी की। तब तक लोकेश भी हालत भी पस्त हो गई थी, उसे अस्पताल लेकर आए। इलाज के दौरान वह अस्पताल में भी रहना नहीं चाहता था। वह उसे अस्पताल से थाने लेकर आए थे। यहां पर भी उसने हंगामा किया। वह उलटा परिवार पर ही आरोप लगा रहा था कि उसके रुपए नहीं देते हैं। इस पर पुलिस ने उसे फटकार लगाई थी। उसकी हालत ठीक नहीं होने के कारण उसे थाने से घर भेज दिया गया था। सचिन के मुताबिक लोकेश पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। पूरा परिवार ही उससे परेशान है।

नशेडिय़ों ने युवक को मारे चाकू
पलासिया थाना क्षेत्र के रवींद्र नगर में एक युवक को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि बदमाश युवक से रुपए की मांग कर रहे थे, जब उसने रुपए देने से मना किया तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार गोलू उर्फ गणेश (२३) निवासी विनोबा नगर की शिकायत पर वहीं रहने वाले चिंटू कैथवास और पिंटू बौरासी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गोलू ने पुलिस को बताया कि कल वह रवींद्र नगर से जा रहा था। इसी दौरान आरोपी उसे मिल गए थे। बदमाशों ने उससे ५०० रुपए मांगे थे, जब गोलू ने रुपए नहीं दिए तो उसे पीटा और चाकू मार कर भाग गए।

दुकान नहीं लगाई तो चाकू मारा
इंदौर . मालवीय नगर में एक व्यापारी को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि दुकान नहीं लगाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार अनिल पिता रामलाल रायकवार की शिकायत पर महेंद्र, संतोष, अरविंद, सोनू निवासी पटेल नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मछली बेचने का काम करता है। कल उसने दुकान नहीं लगाई थी। मालनीय नगर में उसे बदमाश मिल गए थे। उससे अकारण ही विवाद करने लगे थे। उसने समझाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों का कहना था कि आज दुकान क्यों नहीं लगाई है। इसी बात को लेकर चाकू से उस पर हमला कर दिया। उसके सिर में चोट लगी है।