इंदौरPublished: Feb 28, 2023 05:16:05 pm
Shailendra Sharma
फेसबुक पोस्ट पर वेब सीरीज आश्रम के साथ की बागेश्वर धाम की तुलना..
इंदौर. बागेश्वर धाम इन दिनों कई लोगों की आस्था का केन्द्र है। इसी बीच इंदौर के एक पार्षद की फेसबुक आईडी से बागेश्वर धाम को लेकर विवादित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि विवादित पोस्ट पर बवाल मचने के बाद जब बीजेपी पार्षद को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने पोस्ट को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। साथ ही ये भी बताया है कि आईडी से छेड़छाड़ कर विवादित पोस्ट की गई थी। जिसके खिलाफ पार्षद ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है।