scriptछोटा राजन के गुर्गे के नाम से 35 करोड़ के लिए धमकाया…. मुंबई का डॉन का बनना चाहता है यह बदमाश…. | industrialist dr. baheti randsom case, accused arrested | Patrika News

छोटा राजन के गुर्गे के नाम से 35 करोड़ के लिए धमकाया…. मुंबई का डॉन का बनना चाहता है यह बदमाश….

locationइंदौरPublished: Jul 11, 2019 09:32:17 pm

मुंबई का बदमाश 5 दिन के रिमांड पर, मुंबई में कई लोगों को धमकाकर कर चुका है वसूली, पार्षद पर भी किया था जानलेवा हमला

crime

छोटा राजन के गुर्गे के नाम से 35 करोड़ के लिए धमकाया…. मुंबई का डॉन का बनना चाहता है यह बदमाश….


इंदौर। उद्योगपति डॉ. रमेश बाहेती को धमकाने वाले मुंबई के बदमाश को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 5 दिन के लिए रिमांड पर लिया है। उद्योगपति का मुंबई के किसी व्यापारी से 35 करोड़ के लेन-देन का विवाद चल रहा है। आरोपी का कहना है कि 35 करोड़ का सेटलमेंट कराने के लिए उसे सुपारी मिली थी। आरोपी डान छोटा राजन से जुड़े मुंबई-पूना के गैंगस्टर प्रथमेश परब के नाम से उद्योगपति को फोन पर धमकी दे रहा था।
कनाडिया थाने में दर्ज धमकी के केस के मामले में पुलिस ने सूरजसेन दुबे (21) पिता समरसेन दुबे निवासी मिरकुट की चाल कल्याण वेस्ट मुंबई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अवैध वसूली की धारा बढ़ा दी गई है। एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र के मुताबिक, आरोपी ने मुंबई के बिल्डर चिराग जोशी के कहने पर डॉ. रमेश बाहेती को धमकाना कबूल किया है। डॉ. रमेश बाहेती ने अपनी शिकायत में बताया था कि 16 जून से उन्हें धमकी भरे मैसेज, वाइस मैसेज व फोन आ रहे थे। आरोपी अलग-अलग दो मोबाइल नंबर से कॉल कर रहा था। करीब 3 दिन के अथक प्रयास के बाद स्थानीय लिंक की मदद से क्राइम ब्रांच की टीम ने एक जगह आरोपी को मिलने बुलाया और धरदबोचा। उसके पास उक्त दोनों मोबाइल नंबर भी मिल गए है। डॉ. बाहेती को वाट्सऐप पर जो मैसेज, वाइस मैसेज भेजे थे वह भी पुलिस को मिल गए है।
मुंबई का डॉन बनना चाहता है बदमाश
गिरफ्त में आए सूरज ने पूछताछ में अफसरों को बताया कि वह बदमाशों के साथ घूमता है और आए दिन लोगों को वसूली के लिए धमकाता है। मोबाइल सिम भी दूसरों के नाम ली है। आरोपी का कहना है कि वह मुंबई का डॉन बनना चाहता है।
गैंगस्टर के नाम पर कई लोगों से कर चुका लाखों की वसूली
एएसपी अमरेंद्रसिंह व कनाडिया टीआई अनिल चौहान की टीम ने आरोपी सूरज से पूछताछ की। पता चला कि आरोपी मुंबई पूना इलाके के गैंगस्टर प्रथमेश परब के नाम से लोगों को धमकाता था। डॉ. बाहेती को भी इसी नाम से धमका रहा था। परब अंडरवल्र्ड डॉन छोटा राजन से जुड़ा हुआ है और आरोपी सूरज उसे अपना गुरू मानता है। आरोपी ने जो मोबाइल नंबर इस्तेमाल किए उसे सर्च करने पर परब नाम लिखा हुआ आता है जिससे लोग और घबरा जाते है। आरोपी पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मुंबई के महात्मा गाधी फूले क्षेत्र में कार्पोरेटर प्रमोद भाईर पर सेलटमेंट की बात नहीं करने पर चाकू से प्राणघातक हमला भी कर चुका है। इसी तरह एक कॉलेज छात्र आर्यन तड़वी के सिर पर बोतल मारकर घायल करना तथा किरए पाटिल नामक व्यक्ति को लेन-देन विवाद में चाकू मारने जैसे तीन गंभीर अपराध कर चुका है। उस पर चेक बाउंस के केस भी चल रहे है। आरोपी 12वीं तक पढ़ा है और बदमाशों को साथ घूमता है। बार में जाकर अय्याशी करना और गर्ल फ्रेंड को घुमाने के लिए पैसों की जरुरत होने पर वह अपराध की दुनिया में आया। वह एक बिल्डर के लिए काम करता है। एएसपी के मुताबिक, परब के नाम से धमकाकर वह कई लोगों से 5 से 10 लाख रुपए वसूल भी चुका है।

ट्रेंडिंग वीडियो