scriptVIDEO : निगम बजट सत्र में राष्ट्रगान का अपमान, महापौर ने टोका तो जन गण मन रोक शुरू किया वंदे मातरम् | insult of national anthem in the budget session of nagar nigam | Patrika News

VIDEO : निगम बजट सत्र में राष्ट्रगान का अपमान, महापौर ने टोका तो जन गण मन रोक शुरू किया वंदे मातरम्

locationइंदौरPublished: Jun 12, 2019 01:43:25 pm

महापौर मालिनी गौड़ ने बुधवार को इंदौर नगर निगम का 2019-20 का बजट पेश किया।

nigam

VIDEO : निगम बजट सत्र में राष्ट्रगान का अपमान, महापौर ने टोका तो जन गण मन रोक शुरू किया वंदे मातरम्

इंदौर. महापौर मालिनी गौड़ ने बुधवार को इंदौर नगर निगम का 2019-20 का बजट पेश किया। बजट सत्र में दौरान राष्ट्रगान के अपमान का मामला सामने आया है। निगम के एमआईसी सदस्य राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के बीच का अंतर भूल गए। बजट सत्र की शुरुआत में वंदे मातरम की जगह जन गण मन शुरू हो गया। महापौर के हस्तक्षेप के बाद बीच में राष्ट्रगान रोककर वंदे मातरम शुरू किया गया। सदन में मौजूद सभी पार्षद और अधिकारी इस दौरान मूकदर्शक बने रहे। राष्ट्रगान का अपमान करने पर कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा किया। दो नंबर विधानसभा के पार्षद इस बार फिर बजट में नहीं आए। महापौर मालिनी गौड़ ने बजट भाषण बीच में रोककर सभापति अजय नरूका से बैठकर बजट पढऩे की अनुमती मांगी। इसका कारण मंगलवार को भाजपा के किसान आंदोलन के दौरान स्वागत को लेकर लगे मंच के गिरने पर कमर में चोट लगा है। महापौर के बजट पेश करने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने पार्षद प्रश्न काल की मांग रखी। सभापति ने मांग खारिज कर दी। इसको लेकर हंगामा भी हुआ।
must read : इंदौर महापौर ने पेश किया 5647 करोड़ रुपए का निगम बजट

यातायात के दबाव से मिलेगी मुक्ति

बजट पेश करने के दौरान महापौर गौड़ ने कहा कि बढ़ते यातायात के दबाव से शहर को मुक्ति मिलेगी। बजट 2019-20 में इसे लेकर 100 करोड़ की राशि रखी गई है। धूल धुएं से मुक्ति नदी सफाई को लेकर निगम में बजट रखा है। नए एसटीपी, ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। 434 आउट फॉल को बंद किया जाएगा। छह एसटीपी प्लांट नदियों को शुद्ध करने के लिए बनाए जा रहे हैं। यह नवंबर तक पूरे कर दिए जाएंगे।
must read : इंदौर निगम परिषद का आखिरी बजट, जनता पर नहीं डाला कोई आर्थिक बोझ

कान्ह और सरस्वती नदी के आउटफॉल बंद करेंगे

कान्ह और सरस्वती नदी में आउटफॉल को बंद किया जाएगा। नदी किनारे सीवर लाइन बिछाना प्रमुख लक्ष्य है। शहर के मध्य से गुजर रहे किनारों को विकसित किया जाएगा। चंद्रभागा गणगौर पुल का काम वर्ष अंत तक शहर को समर्पित कर देंगे। भूजल स्तर को लेकर मेयर ने कहा कि यह स्तर बढ़ाना बहुत बड़ा लक्ष्य है। तालाब गहरीकरण, कुएं, बावड़ी को संरक्षित रखने का काम जारी रहेगा। इंदौर की जनता से निवेदन है कि स्वच्छ बनाने के जैसे जलसंवर्धन में भी पूरा सहयोग करे। अब नए मकान दुकान, बिल्डिंग के निर्माण के पहले वॉटर रिचार्ज करने को लेकर सभी बीओ बीआई को मेयर की हिदायत दी कि अगर ध्यान नहीं दिया तो आप पर कार्रवाई होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो