scriptकंकाल के पास पूजा करने से हो रही थी नोटों की बारिश, देखें वीडियो | It was raining notes due to worship near the skeleton | Patrika News

कंकाल के पास पूजा करने से हो रही थी नोटों की बारिश, देखें वीडियो

locationइंदौरPublished: Jun 07, 2022 01:52:22 am

Submitted by:

Mohammad rafik

करोड़पति बनाने का झांसा देने वाले आरोपियों के पास से मिला वीडियो

कंकाल के पास पूजा करने से हो रही थी नोटों की बारिश, देखें वीडियो

कंकाल के पास पूजा करने से हो रही थी नोटों की बारिश, देखें वीडियो

इंदौर. पूजा-पाठ व तांत्रिक क्रियाओं से नोटों की बारिश कराने वाले तीन आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस दौरान आरोपियोंं के पास एक वीडियो मिला है, जिसमें कंकाल के सामने पूजा व तांत्रिक क्रियाएं करने से नोटों की बारिश दिखाई गई है। ऐसे वीडियो दिखाकर लोगों को करोड़पति बनाने का झांसा दिया जाता था।
भंवरकुआं पुलिस ने नोटो की बारिश के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक, महिला ने पति को झांसा देकर 4 लाख 16 हजार रुपए उड़ाने की शिकायत की थी। इस आधार पर अन्नू उर्फ अनवर पिता अली मोहम्मद निवासी ग्राम खुड़ैल, सुरेश पिता हीरालाल जोशी निवासी ग्राम बड़ावदा तहसील जावरा और संतोष पिता कमलदास बैरागी निवासी ग्राम बड़ावदा को गिरफ्तार किया। पुलिस को इनके मोबाइल में एक वीडियो मिला। वीडियो में कंकाल के सामने नोटो की बारिश होती दिखाई गई है।
घर गिरवी रखकर लाया था रुपए
आरोपियों ने फरियादी पिंकी चौधरी के पति को करोड़पति बनाने के झांसे में लेकर उनका घर गिरवी रखवा दिया और भरोसा दिलाया था कि पूजा-पाठ एवं तांत्रिक क्रिया के दौरान नोटों की बारिश होगी। अन्नू से कहा था कि साथी लोग तांत्रिक हैं। विशेष पूजा में जितने नोट रखोगे, वह नोटों की बारिश होने से 3-4 गुना हो जाएंगे। महिला का पति ऑटो चालक है। वह मकान गिरवी रखकर रुपए ले आया। 31 मई को आरोपी उनके घर पहुंचे और पूजा की। बाद में श्मशान में जाकर तांत्रिक क्रिया करने का झांसा दिया। लौटकर घर में फिर पूजा की, जिससे धुआं हो गया। पहले अन्नू घर से निकला और फिर उसके साथी भी चले गए। इधर, महिला का पति बेसुध हो गया और रुपए भी गायब थे। पुलिस ने आरोपियों से राशि बरामद की है। अन्य लोगों से ठगी की बात सामने आई है। इस मामले में पूछताछ चल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो