इन लोगों को जब पुलिस की गाड़ी से कोर्ट ले जाया जा रहा था तब इनके परिवार की महिलाओं ने जमकर हंगामा कर दिया पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। उनका कहना था कि वे लोग कोई ग़लत काम नहीं कर रहे थे। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस वालों को खरी-खरी कही। महिलाओं ने कहा इतने समय से माय होम चल रहा था पुलिस ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की। महिलाएं पुलिस की गाड़ी के पीछे-पीछे रवाना हो गई। हंगामे को देखते हुए पुलिस अपने फोर्स के साथ वहां से रवाना हुई।
प्लॉट पर कब्जा और धमकाने के दो और केस हुए दर्ज
जीतू सोनी पर शनिवार को दो और केस दर्ज हुए। खजराना पुलिस को कंस्ट्रक्शन कारोबारी नीरज पिता प्यारेचंद कुमावत निवासी बालाजी हाइट्स निपानिया ने शिकायत की थी कि वर्ष 2009 में पुष्प विहार कॉलोनी (खजराना) में हजार वर्गफीट का एक प्लॉट (133 ए) पांच लाख रुपए में खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री भी करवा ली थी। प्लॉट पर फेंसिंग भी करवाई थी। 16 जनवरी 2011 को प्लॉट पर जीतू सोनी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा कर लिया और फेंसिंग तोडक़र खुद की फेंसिंग करवा ली। विरोध किया तो धमकाया भी। वहीं जूनी इंदौर थाने में एक महिला ने जीतू सोनी, बेटे अमित सोनी और जिग्नेश सोनी के खिलाफ शिकायत की। उसने बताया होटल माय होम, बेस्ट वेस्टर्न में वह डिस्पोजेबल आइटम सप्लाय करती थी। सोनी ने उसका 4 लाख 71 हजार का पेमेंट रोक लिया था। वह मांगने जाती तो उसे धमकाते थे।