scriptमाय होम का बाउंसर ले भागा जीतू की ढाई करोड़ की रेंज रोवर कार ! , मची हडक़ंप | Jitu soni's Rs 2.5 crore Range Rover car, My home bouncer took runner | Patrika News

माय होम का बाउंसर ले भागा जीतू की ढाई करोड़ की रेंज रोवर कार ! , मची हडक़ंप

locationइंदौरPublished: Dec 09, 2019 12:23:49 pm

अवैध हिस्सा ढहाने के दौरान एसएसपी ने दिए थे जब्ती के निर्देश
कहीं इसी लापरवाही क ेचलते तो नहीं हुआ टीआई का ट्रांसफर

 

माय होम का बाउंसर ले भागा जीतू की ढाई करोड़ की रेंज रोवर कार ! , मची हडक़ंप

माय होम का बाउंसर ले भागा जीतू की ढाई करोड़ की रेंज रोवर कार ! , मची हडक़ंप

इंदौर. माय होम के संचालक जीतू सोनी की ढाई करोड़ की रेंज रोवर कार गायब हो गई। इससे पुलिस महकमे में भी हडक़ंप है। चर्चा है, जीतू का एक बाउंसर कार ले गया। अब तक कार का पता नहीं चल पाया है।
must read : VIDEO : जीतू सोनी का शांति कुंज बंगला डेढ़ घंटे में जमींदोज, यहां रुकती थी मुंबई की सोनिया

गुरुवार को नगर निगम व प्रशासन का अमला माय होम पर अवैध निर्माण तोडऩे पहुंचा था। होटल में जीतू की रेंज रोवर स्पोट्र्स टीडीवी 8 वोएज 4.4 एल (एमपी.09-एनएक्स.0054) कार खड़ी थी। उसे एसएसपी ने थाने ले जाने के लिए कहा था। चर्चा है, कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति संभालने के चक्कर में पुलिसकर्मी कार थाने ले जाना भूल गए। बाद में जीतू का एक बाउंसर कार को चुपचाप लेकर गायब हो गया। होटल पर कार्रवाई के बाद कार को लेकर अफसरों ने जानकारी मांगी तो पुलिसकर्मी बगलें झांकने लगे। ताबड़तोड़ पुलिस माय होम पहुंची, लेकिन यहां कार नहीं थी।
must read : MY HOME की हैवानियत, युवतियों ने कहा – जिस दिन डांस में कम कलेक्शन होता, उस दिन होती थी हमारी पिटाई

जानकारी जुटाई तो पता चला, उसे कोई ले गया। इससे पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। थाने के स्टाफ को अफसरों ने जमकर लताड़ लगाई। पुलिस गोपनीय तरीके से कार की तलाश में जुट गई। जीतू के एक बाउंसर को भी पलासिया पुलिस ने हिरासत में लिया। उससे अन्य बाउंसरों के संबंध में जानकारी ली जा रही है। दो दिन से पूछताछ के बाद भी न तो बाउंसर का पता चला और न कार मिली।
must read : 67 लड़कियों को बंधक बनाकर रखा था जीतू ने, 20 युवतियां नाबालिग, दर्ज होगा बलात्कार का केस!

एसएसपी से मिलेंगे
पलासिया पुलिस ने माय होम मामले में 11 कलाकारों को भी आरोपित बनाया, जो गाने-बजाने का काम करते थे। आज शहरभर के संगीत प्रेमी, कलाकार एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र से मिलकर इसका विरोध जताएंगे। शहर के संगीत प्रेमी अभिषेक गावड़े का कहना है कि जब डांसर लड़कियों, महिलाओं को आरोपी नहीं बनाया तो इन आर्केस्ट्रा बजाने वालों को क्यों बनाया है।

ट्रेंडिंग वीडियो