कमलनाथ ने मिशन 2023 जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया गुरु मंत्र
इंदौरPublished: Oct 13, 2022 01:16:38 am
इंदौर समेत प्रदेशभर से कांग्रेसी पहुंचे भोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात।


कमलनाथ ने मिशन 2023 जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया गुरु मंत्र
इंदौर. कांग्रेस (Congress) ने मिशन-2023 पर काम शुरू कर दिया है। बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव में महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने जीत का मंत्र दिया। राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित बैठक में इंदौर समेत प्रदेश भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इसमें नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी समेत सभी शहरों को कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल हुए। प्रत्याशियों ने नाथ से उनके बंगले पर मुलाकात की। इसके बाद नाथ ने रवींद्र भवन में प्रदेशभर से आए महापौर, अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी तबका परेशान है। महंगाई चरम पर है। भ्रष्टचार का बोलबाला है। ऐसे में जनता भाजपा सरकार से परेशान है। आप सभी अभी से 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। भाजपा सरकार की नाकामियों को घर-घर जाकर बताएं, ताकि भाजपा सरकार का खेल उजागर हो सके।