इंदौर

आमसभा में कमलनाथ बोले बहुत हिम्मत है सीएम शिवराज में…..

देपालपुर में आमसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने मोदी और शिवराज पर हमला बोला।

इंदौरSep 16, 2018 / 04:15 pm

amit mandloi

आमसभा में कमलनाथ बोले बहुत हिम्मत सीएम शिवराज में…..

इंदौर. विधान सभा चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता के पहले इंदौर में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कांग्रेस जुट गई हैं, जिसके चलते रविवार को देपालपुर में बड़ी आमसभा का आयोजन किया गया इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने संबोधित किया। इसके बाद कमलनाथ कृषि महाविद्यालय से एमवाय होते हुए मधुमिलन चौराहा, विश्वविद्यालय, रीगल, शास्त्री ब्रिज से प्रेस क्लब तक कमलनाथ का रोड शो किया। आमसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने मोदी और शिवराज पर हमला बोला। कमलनाथ ने किसानों और नौजवानों का मुद्दा उठाया और आर्शीवाद यात्रा को सरकारी यात्रा बताया
कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार ने प्रदेश के नौजवानों के साथ धोखा किया है। पिछले दस सालों में बेरोजगारी बढ़ी है। सरकार जितने उद्योग लगाने का दावा करती है। उससे ज्यादा बंद हो जाता है। मोदी कहते थे 2 करोड लोगों को हर साल रोजगार मिलेगा लेकिन चुनाव जीतने के बाद कुछ नहीं हुआ। मैं घोषण नहीं वचन देता हूं। कांग्रेस की सरकार बनने पर हम इंड्रस्टी नीति बनाएंगे। जो प्रदेश में निवेश करेगा उसे प्रदेश के जवानेां को रोजगार देना पड़ेगा। प्रदेश का भविष्य नौजवानो के हाथों में है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह आर्शीवाद यात्रा निकाल रहे है। जनता से किस बात का आर्शीवाद मांगा जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान में बड़ी हिम्मत है। प्रदेश में किसान परेशान है। नौजवान बेरोजगार है। मां बहनें असुरक्षित है। आत्महत्याओं में प्रदेश नंबर वन है। महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार में नंबर वन है। फिर भी आर्शीवाद यात्रा निकाल रहे है। अगर शिवराज का काम इतना अच्छा होता है तो आर्शीवाद यात्रा नहंी निकालनी पड़ती। लोग खुद आते आर्शीवाद देने। यह सरकारी यात्रा है इसके लिए प्रशासन भीड़ जुटाता है करोड़ों जनता के पैसे इस यात्रा में लगाया जा रहा है। फोटो छपवाकर शिवराज सिंह करोड़ो रूपए खर्च कर रहे है यह पैसा किसानों को देना चाहिए। आम सभा में हजारों लोग आए थे। इस दौरान अरूण यादव और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह मौजूद थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.