Indore News : संगठन मजबूती के लिए दौरा करेंगे कमल नाथ
इंदौरPublished: Mar 18, 2023 10:26:46 am
विधानसभा चुनाव : मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पदाधिकारियों से करेंगे बात, कार्यक्रम में गरिमा और अनुशासन बनाए रखने का फरमान जारी


Indore News : संगठन मजबूती के लिए दौरा करेंगे कमल नाथ
इंदौर. इस वर्ष विधानसभा चुनाव होना हैं। कांग्रेस इसकी तैयारी करते हुए संगठन और बूथ की मजबूती पर जोर दे रही है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में पूरे मध्य प्रदेश में जिलेवार दौरा प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ करेंगे। इसके लिए भोपाल से एक फरमान समस्त पदाधिकारियों को जारी किया गया है। इसमें नाथ के आने पर कार्यक्रम में गरिमा और अनुशासन बनाए रखने की बात कही गई है। प्रदेश के सभी जिलों में नाथ पदाधिकारियों से बात कर चुनावी रणनीति समझने के साथ संगठन मजबूती को लेकर चर्चा करेंगे।