scriptपुनर्जीवित हो गए गांधी | Kavi Sammelan | Patrika News

पुनर्जीवित हो गए गांधी

locationइंदौरPublished: Oct 16, 2019 11:28:28 am

Submitted by:

Anil Phanse

देवास में कवि सम्मेलन का आयोजन

पुनर्जीवित हो गए गांधी

पुनर्जीवित हो गए गांधी

देवास । महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पखवाड़े के समापन के अवसर पर देवास में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। कैबिनेट मंत्री स’जन सिंह वर्मा एवं हाट पीपल्या विधायक मनोज चौधरी के मुख्य आतिथ्य व जिला शहर अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में हुए सम्मेलन में देश के जाने-माने अतिथि कवियों ने एक से बढक़र एक रचनाएं प्रस्तुत कीं। जिनके माध्यम से पूरे देवास ही नहीं अपितु प्रदेश ने गांधीजी के विचारों को पुनर्जीवित कर दिया। मंत्री वर्मा व विधायक चौधरी और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कवियों का शॉल, श्रीफल एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस अभूतपूर्व, अविस्मरणीय कवि सम्मेलन की शुरुआत मेरठ की कवयित्री शुभम त्यागी ने मां सरस्वती को कविता समर्पित कर की। फिर ओजस्वी दृष्टिहीन कवि अकबार ताज के कविता में गांधीजी के विचारों से युक्त गंगा -जमुनी तहजीब की बयार बहने लगी। राजस्थान के गौरव का बखान करते कवि रणजीत राणा की लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। कवि जॉनी बैरागी ने अपने चुटीले अंदाज से समां बांध दिया। अपनी कविताओं के माध्यम से शहीद सैनिकों को याद करते उनके सम्मान में रचनाओं का पाठ किया। बेटी व स्व‘छता पर भी प्रस्तुत कविताओं पर श्रोता भाव विभोर हो उठे। सुप्रसिद्ध कवि व्यंग्यकार संपत सरल ने नरेंद्र मोदी की मन की बात को लेकर उत्कृष्ट कविताएं पढ़ीं। संचालन कवि पंकज जोशी ने किया। सम्मेलन में कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी, निगमायुक्त संजना जैन, जिलाध्यक्ष श्याम होलानी, मनोहर धवन, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, शौकत हुसैन, एम असलम, शबाना सोहेल, जाकिर उल्ला शेख, संतोष मोदी, एजाज शेख नीलम, सूरज सिंह चावडा, अनिल गोस्वामी, दीपेश कानूनगो, इम्तियाज शेख भल्लू, रोहित शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो