scriptयुवक के प्रायवेट पार्ट पर मारा चाकू | Knife stabbed on the private part of the young man | Patrika News

युवक के प्रायवेट पार्ट पर मारा चाकू

locationइंदौरPublished: Jun 04, 2020 10:26:48 am

Submitted by:

Manish Yadav

नशा करके घर नहीं आने का बोलने पर हुआ विवाद

Marpit

Marpit

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक के प्रायवेट पार्ट पर चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि आरोपित नशे की हालत में उसके घर पर आते हैं। जब युवक ने उन्हें घर आने से मना किया तो बदमाशों ने हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार रवि की शिकायत पर राहुल कुशवाह, राहुल यादव, राहुल उर्फ पिंका, आकश उर्फ मोनू निवासी भागीरथपुरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपितों को वह जानता है। वह अक्सर ही नशे की हालत में उसके घर पर आ जाते हैं। इसको लेकर वह परेशान चल रहा था। कल वह राहुल के घर पर उसे समझाने के लिए गया था। वहां पर उससे नशा करके नहीं आने के लिए कहा था। इस पर उनके बीच में विवाद हुआ तो आरोपितों ने उसे पीट दिया। इसी बात पर से विवाद कर आरोपियों ने उसे पीटा और चाकू उस पर हमला कर दिया। उसके गुप्तांग में चोट लगी है।
युवक को काट लिया

माणिकबाग ब्रिज के पास रहने वाले युवक को बदमाश ने काट लिया। पुलिस के अनुसार दिलीप राठौर पिता शंकर (24) की शिकायत पर जितेन्द्र शिन्दे के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित ने उसे दांत से काट लिया और जब पकडने की कोशिश को तो वह भाग गया।

ट्रेंडिंग वीडियो