महिला को बचाने गए युवक को चाकू मारे
भंवरकुआं थाना क्षेत्र में वारदात
इंदौर
Published: July 28, 2022 11:18:28 am
इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक युवक को आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। वह पेट्रोल पंप पर गया था। वहां पर आरोपी एक महिला से विवाद कर रहा था। वह समझाने के लिए गया तो आरोपी ने अपने साथी को बुला लिया और उसे चाकू से गोद दिया।
प्रकाश पिता गणेश (25) निवासी एकता नगर को कल रात घायल हालत में अस्पताल लाया गया। उसे अस्पताल लेकर आए साथी गोली ने बताया कि प्रकाश सब्जी बेचता है। वह गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए गए थे। पेट्रोल पंप पर एक महिला से आरोपी लड़ाई कर रहा था। वह गाड़ी से उतर कर उसे समझाने चला गया। आरोपी को विवाद करने से रोका तो वह भागकर गया और अपने साथियों को बुला लाया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से वारकर घायल कर दिया। उस पर तीन वार किए हैं। वह और अन्य लोग वहां पर पहुुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई। पुलिस अब पंप पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज निकालकर मामले में जांच कर रही है।
सूदखोर ने युवक को पीटा
खुड़ैल में रहने वाले एक युवक के साथ मारपीट हो गई। रामस्वरूप (40) को कल इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। उसने बताया कि उसने सुनिल से तीन लाख रुपए उधार लिए थे। तब उसने बैंक ब्याज से रुपए लेने की बात कही थी। अब वह मनमाना ब्याज मांग रहा है। वह पूरे रुपए वापस भी कर चुका है। उनसे कागज मांगे तो आरोपी उसे घर ले उठा कर ले गए और पीटा। उसका हाथ भी तोड़ दिया है। अब धमका रहे हैं कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे।

Crime
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
