script

जैसी हो मन्नत वैसा चढ़ाएं भोग, मां दुर्गा टाल देगी हर मुसीबत

locationइंदौरPublished: Oct 14, 2018 08:30:40 am

Submitted by:

amit mandloi

जानिए नवरात्रि के शेष पांच दिनों में कैसे पाएं मां का आर्शीवाद

navratri bhog

जैसी हो मन्नत वैसा चढ़ाएं भोग, मां दुर्गा टाल देगी हर मुसीबत

इंदौर. नवरात्रि का आज पांचवा दिन है। मां की अराधना के नौ दिन विशेष होते है। नौ दिनों के अलग अलग महत्व होते है। तिथि के हिसाब से दुर्गा मां को विशेष चीजों का भोग लगाने से मां की असीम कृपा प्राप्त की जा सकती है।
– पांचवें दिन मां को केले का नैवैद्य चढ़ाने से शरीर स्वस्थ रहता है।

– छठवीं नवरात्रि के दिन मां को शहद का भोग लगाएं। जिससे आपके आकर्षण और शक्ति में वृद्धि होगी।
– सातवें नवरात्रि पर मां को गुड़ का भोग लगाने व उसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं आकस्मिक आने वाले संकट टल जाते है।

– नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को नारियल का भोग लगाएं व नारियल का दान कर दें। इससे संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
– नवमी के दिन तिल का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान दें। इससे मृत्यु भय से राहत मिलेगी। साथ ही अनहोनी होने की घटनाओं से बचाव भी होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो