script

प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो प्रेमी ने घर में घुसकर दी ऐसी खौफनाक मौत, देखें वीडियो

locationइंदौरPublished: Jan 10, 2019 12:44:39 pm

महिला की मुंहबोली बहन ने बीच-बचाव किया तो आरोपी उसे भी चाकू लेकर मारने दौड़ पड़ा।

murder

प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो प्रेमी ने घर में घुसकर दी ऐसी खौफनाक मौत, देखें वीडियो

इंदौर. लसूडिय़ा क्षाना क्षेत्र में बुधवार शाम फोन नहीं उठाने पर प्रेमी ने घर में घुसकर विवाहिता प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सनसनीखेज हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की मुंहबोली बहन ने बीच-बचाव किया तो आरोपी उसे भी चाकू लेकर मारने दौड़ पड़ा। वह खुद को बचाते हुए पड़ोस के घर में घुस गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस प्रत्यक्षदर्शी युवती से पूछताछ कर रही है।
स्कीम 78 की गली नंबर 1 में रहने वाली काजल (26) पति शुभम शाक्य की शाम करीब 7.20 बजे घर में घुसकर निखिल सोलंकी निवासी देवनगर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उस दौरान काजल की मुंहबोली बहन पूजा घर में थी। अचानक आरोपी ने उस पर वार करना शुरू कर दिए। इससे वह गंभीर घायल हो गई। सास भावना उसे बॉम्बे हॉस्पिटल ले गई जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सास ने पत्रिका को बताया, काजल और निखिल के बीच प्रेम प्रसंग था। वह बहू को अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान करने लगा। काजल ने यह बात उन्हें भी बताई। उसने निखिल के खिलाफ फिर से थाने में शिकायत करने की बात भी कही। इसके बाद सास पास स्थित अपने घर के लिए निकलीं। वे सब्जी मंडी के समीप पहुंची ही थीं कि पूजा ने काजल के मोबाइल से उन्हें फोन कर बताया, निखिल ने घर में घुसकर काजल पर चाकू से कई वार किए हैं। यह सुन वह घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ीं। बहू को फर्श पर लहूलुहान देख बेहोश हो गईं।
…तो उसे भी मार देता

मौके पर पुलिस व लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। वे काजल को ऑटो से दो निजी हॉस्पिटल ले गए, लेकिन बचा नहीं सके। पूजा ने बताया, निखिल चाकू से काजल पर बेरहमी से वार करने लगा। उसने बीच-बचाव किया तो उसे भी जान से मारने की धमकी देने लगा। वह बचते हुए निकली और सीधे पड़ोसी रमेश खरे के घर में जा घुसी। इसके बाद निखिल भाग गया। आरोपी को नहीं पता था कि वह पास के मकान में घुसी है, वरना उसे भी मार देता।
15 दिन पहले रहने आई थी

मकान मालिक अमित कौल ने बताया, वे वकील हैं। काजल 15 दिन पूर्व उनके मकान में किराए से रहने आई थी। जानकारी मिली है, इसके पूर्व वह देव नगर में किराए से रहती थी। उनकी पत्नी कीर्ति ने काजल को पानी भरने के लिए कहा था, इसके बाद घर में चली गईं। कुछ देर बाद पता चला, काजल पर कोई हमला कर भाग गया।
– आरोपी निखिल की तलाश जारी है। काजल से उसका एक साल से संपर्क होने की बात सामने आई है। वह बच्चों की स्कूल वैन का ड्राइवर है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। वह देवनगर रहता है।
-पंकज दीक्षित, सीएसपी

ट्रेंडिंग वीडियो