व्यापारी शहर से बाहर, घर में घुस गए चोर खुड़ैल थाना क्षेत्र की परम विहार कॉलोनी में व्यापारी के सूने घर में चोरी हो गई। बताया जाता है कि वे शहर से बाहर गए हुए है। कल जब लौटे तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। बदमाश उनके घर से सोने-चांदी जेवरात और नकदी लेकर भाग गए।
पुलिस के अनुसार अजय कुमार पिता पवन कुमार सिंघल की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह काम से अहमदाबाद गए थे। इसका फायदा उठाकर चोर घर में घुसे। बदमाश उनके घर से सोने का नेकलेस सेट, तीन अंगूठी, दो कंगन, दो चेन, पेंडल, मंगलसूत्र, एक हाफ सेट, दो गिन्नी, पेंडेंट सेट, 30 चांदी के सिक्के, बर्तन और 10 हजार रुपए ले गया। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं कादंबरी नगर राऊ में भी एक घर में चोरी हो गई। मोहित पिता गोकुल राठौर ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ शहर से बाहर अपने गांव चले गए थे। कल शाम को घर लौटे तो ताला टूटा हुआ था। बदमाश घर का ताला तोड़कर इलेक्ट्रानिक सामान चुराकर ले गए