बता दें सेंट टैरेसा मामले में लंबे से फरार चल रहे सुधीर जैन को पुलिस अभी तक पकडऩे में नाकाम रही है। पुलिस ने अन्य आरोपियों को तो पकड़ लिया, मगर मुख्य आरोपी सुधीर जैन अभी भी पुलिस के हाथ नहीं आ पाया है। पुलिस ने उसे पकडऩे के लिए टीमें भी बनाईं, मगर उन्हें भी खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं चौराहों पर चर्चा चल रही है कि कब आएगा सुधीर जैन लौट कर, कुछ पता नहीं। पुलिस भी उसे पकड़ नहीं पा रही है। वही शहर के एक वाट्स एप ग्रुप से सुधीर जैन का पुराना नंबर लेफ्ट हुआ जो कि ट्रू कॉलर पर डॉ. सुधीर जैन के नाम सेवा में रहा है। वह वाट्स एप ग्रुपों से बाहर हो रहा है।
बंदूक लाइसेंस होगा निरस्त
नपा की शिकायत पर दर्ज प्रकरण में नौगांव पुलिस अपने स्तर पर भी जांच कर रही है। भोला तिवारी के नाम से बंदूक का लाइसेंस होने की जानकारी सामने आई है। इसकी पुष्टि कर लाइसेंस निरस्ती की कार्रवाई भी की जा रही है । इसके अलावा कुछ अन्य शिकायतें भी सामने आई हैं। इनको लेकर भी जांच शुरू हो गई है।