मकान मालिक के बेटे ने किया युवती से बलात्कार
हीरा नगर पुलिस ने दर्ज किया केस
इंदौर
Published: July 24, 2022 11:47:11 am
इंदौर। हीरा नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ में मकान मालिक के लड़के ने बलात्कार कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी विगत दिनों उसके कमरे में आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ में बलात्कार किया।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के डर के कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया है। कल वह घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी वापस उसके कमरे मेें आया। दरवाजा बंद करके उसके साथ में बलात्कार का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी की बहन वहां पर आ गई। इस आरोपी वहां से भाग निकला। उसने उसके साथ हुई ज्यादती की जानकारी परिजनों को दी और फिर थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
महिला से की अश्लील हरकत
महू में रहने वाली एक महिला से आरोपी ने अश्लील हरकत की है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी ननद के घर पर गई थी। वहां पर आरोपी आयाज उर्फ गोली घर में घुस आया। उसे अकेला पाकर उसके साथ में पहले तो गाली-गलौज की। इसके बाद उसके साथ में अश्लील हरकत की और उसके कपड़े फाड़ दिए। जान से मारने की धमकी दी है।
किशोरी से सहपाठी ने की हरकत
लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ में आरोपी ने अश्लील हरकत की है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके साथ में स्कूल में पड़ता था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुस आया। पहले उससे प्यार करने की बात कहने लगा। जब उसने इनकार किया तो अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान मां के आ जाने से वहां से भाग निकला। एक अन्य मामला परदेशीपुरा का है। किशोरी के साथ में छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

RAPE
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
