scriptLast lunar eclipse of the year on 8 November | 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण, ग्रहण के समय न करें ये काम | Patrika News

8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण, ग्रहण के समय न करें ये काम

locationइंदौरPublished: Nov 06, 2022 04:01:59 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

-सूतक काल में बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट, दीपदान भी सूतक हटने के बाद ही हो सकेगा
-15 दिन के भीतर सूर्य ग्रहण के बाद अब कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण

capture.jpg
lunar eclipse

इंदौर। इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण आगामी पूर्णिमा पर लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण से करीब 15 दिन पहले 25 अक्टूबर को लगे सूर्यग्रहण की तरह ही इस बार चंद्र ग्रहण भी देशभर में दिखाई देगा। देश में दृश्य होने के चलते इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा, जिसके चलते मंदिरों के कपाट सूतक काल में बंद रहेंगे। चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद ही मंदिरों के कपाट खुलेंगे। ज्योतिषाचार्य पं. धीरज दीक्षित के मुताबिक साल 2022 का आखिरी ग्रहण मंगलवार दोपहर 2.41 बजे से शुरू होकर शाम 6.20 बजे समाप्त होगा। इसका मोक्ष काल शाम 7.25 पर रहेगा। वहीं, भारत में चंद्रग्रहण चंद्रोदय के साथ शाम 5.20 बजे से दिखना शुरू होगा, जो शाम 6.20 मिनट पर समाप्त हो रहा है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.