scriptलक्ष्मण सिंह बोले – भाजपा विधायकों को हमने नहीं बुलाया, वे अपमानित महसूस कर रहे थे इसलिए आए | Laxman Singh said - We did not call the BJP MLA's | Patrika News

लक्ष्मण सिंह बोले – भाजपा विधायकों को हमने नहीं बुलाया, वे अपमानित महसूस कर रहे थे इसलिए आए

locationइंदौरPublished: Aug 02, 2019 03:03:41 pm

इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से चर्चा में बोले लक्ष्मण सिंह – कांग्रेस ने कभी विधायक तोडऩे पर विश्वास नहीं किया

indore

लक्ष्मण सिंह बोले – भाजपा विधायकों को हमने नहीं बुलाया, वे अपमानित महसूस कर रहे थे इसलिए आए

इंदौर. शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मणसिंह इंदौर पहुंचे। उन्होंने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि हमने भाजपा के किसी विधायक को नहीं तोड़ा, वे खुद हमारे पास आए। मप्र में कांग्रेस सरकार स्थिर है।
इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से चर्चा के दौरान लक्ष्मण सिंह ने कहा १५ साल में जो नहीं होना था वो हुआ उन सभी पहलूओं पर हम विचार भी कर रहे है और काम भी कर रहे है। वे बोले किसी का इशारा हो या ना हो लेकिन मप्र की कांग्रेस सरकार गिरने वाली नहीं है। यहां दो पार्टी का सिस्टम है। 109 भाजपा और 114 कांग्रेस, यह जनमत है। 5 बार नही 50 बार अविश्वास मत करा लो सरकार गिरने वाली नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी विधायक तोडऩे पर विश्वास नही किया है। भाजपा के जिन विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन दिया वे भाजपा में अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे थे।
भाजपा में जाना मेरी गलती थी

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भाजपा में जाना मेरी गलती थी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का संगठन शहरों में कमजोर रहा, यह हमारी कमजोरी रही। उन्होंने कहा कि दिग्विजय की कोई भूल नही थी पार्टी ने जो दायित्व दिया उसे उन्होंने निभाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो