scriptभाजपा संगठन मंत्री का सबक … वार्ड के मोदी तो आप लोग ही हो | Lesson of BJP Organization Minister | Patrika News

भाजपा संगठन मंत्री का सबक … वार्ड के मोदी तो आप लोग ही हो

locationइंदौरPublished: Aug 10, 2022 12:14:59 pm

Submitted by:

Mohit Panchal

नवनिर्वाचित पार्षदों से इशारों-इशारों में बहुत कुछ बोले

भाजपा संगठन मंत्री का सबक ... वार्ड के मोदी तो आप लोग ही हो

भाजपा संगठन मंत्री का सबक … वार्ड के मोदी तो आप लोग ही हो

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता ने प्रत्यक्ष नहीं देखा है। वार्ड में उनके लिए आप ही मोदी हो। सभी सम्मान और काम करना है लेकिन गरीबों का खास तौर पर ध्यान रखना है। मोदीजी को 2014 के चुनाव में 18 करोड़ वोट मिले थे लेकिन 2019 में 23 करोड़ वोट मिले। ये गरीबों का वोट बैंक बढ़ा है, €योंकि उन्होंने अंत्योदय पर काम किया।
ये बात कल पहली बार इंदौर आए क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने नवनिर्वाचित पार्षदों से कही। क्रास लेते हुए जामवाल ने कई सबक दिए। कहना था कि जनता से मिलने का समय तय होना चाहिए। उन्हें मालूम रहना चाहिए कि इस समय जाएंगे तो पार्षद हमें जरूर मिलेंगे। इसके साथ व्यापार और परिवार को भी पूरा समय दें, नहीं तो कई लोग बोलते हैं कि हमारी जिदगी खराब हो गई। सभी के बीच में तालमेल होना चाहिए। पार्षद तो आज हैं, कल नहीं लेकिन परिवार जीवनभर साथ रहता है। पत्नी, बच्चे और परिवार की चिंता करना भी हमारी जवाबदारी है।
जामवाल ने सबक देते हुए कहा कि पार्षद बनने से पहले जैसा हमारा व्यवहार था, वैसा ही बाद में भी रहना चाहिए। सत्ता सेवा का माध्यम है। कार्यकाल में ऐसा कोई यादगार काम हो, जिसको जनता जीवनभर याद रखे। इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि कार्यकाल में कोई दाग भी नहीं लगे। सबसे बड़ी उपलब्ब्ध ये भी हो सकती है कि पूरे वार्ड में एक भी अनपढ़ न रहे… कोई ऐसा न हो, जिसका घर न हो। जरूरतमंदों की पहचान करके उनके काम करना। साथ में संगठन को भी मजबूत करना है। किस बूथ पर हारे, उसकी चिंता कर मजबूत करें। सभी वर्ग और वरिष्ठों का सम्मान करें ताकि उनके मन में आपके प्रति भाव अच्छा हो।
बूथ करो मजबूत
प्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी बूथ का भूत जिंदा करने का आह्वान किया। शर्मा बोले कि विधानसभा, लोकसभा और नगर निगम के दो-दो चुनावों का आंकड़ा एकत्र करके परिणाम की समीक्षा की जाए। आने वाले समय में हमें किन किन बूथों पर ज्यादा फोकस करना है, उससे स्पष्ट हो जाएगा। बूथ समितियों के साथ बैठकर हारे बूथों की चिंता करना है। त्रिदेव अभियान को अब एक बार फिर हमें आगे बढ़ाना है।
संवेदनशीलता से काम करें
अंत में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने भी पार्षदों से चर्चा की। कहना था कि वार्ड में निवास के लिए 4-6 लोगों के साथ बैठकर कार्ययोजना बनाएं। केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें ताकि वे भी
मैदानी स्तर पर उसकी जानकारी जनता को दे सकें। इसके अलावा संवेदनशीलता के साथ काम करना है ताकि पार्टी जमीनी तौर पर मजबूत हो सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो