scriptचिडिय़ाघर / पिंजरे में अपने दो शावकों को मारकर खा गई शेरनी ‘बिजली’ | Lioness bijli killed her two cubs and eat in indore zoo | Patrika News

चिडिय़ाघर / पिंजरे में अपने दो शावकों को मारकर खा गई शेरनी ‘बिजली’

locationइंदौरPublished: Dec 09, 2019 02:20:26 pm

चार दिन पहले तीन शावकों में से दो शावक नहीं दिखे तो कर्मचारियों को शक हुआ
एक शावक उसके साथ पिंजरे में ही है

चिडिय़ाघर / पिंजरे में अपने दो शावकों को मारकर खा गई शेरनी ‘बिजली’

चिडिय़ाघर / पिंजरे में अपने दो शावकों को मारकर खा गई शेरनी ‘बिजली’

इंदौर. चिडिय़ाघर में बीते माह के तीसरे सप्ताह में तीन शावकों को जन्म देने वाली शेरनी बिजली ने दो शावकों को मार दिया। एक शावक उसके साथ पिंजरे में ही है। शेरनी ने बच्चों को मारने के बाद पिंजरे में ही दबाकर रखा, जिससे चिडिय़ाघर के कर्मचारियों को भी नहीं दिखे। चार दिन पहले तीन शावकों में से दो शावक नहीं दिखे तो कर्मचारियों को शक हुआ। चूंकि पिंजरे में शेरनी बच्चों के साथ थी, इसलिए कर्मचारियों ने जोखिम नहीं उठाया।
must read : माय होम का बाउंसर ले भागा जीतू की ढाई करोड़ की रेंज रोवर कार ! , मची हडक़ंप

बाद में पिंजरे में शेरनी को खाना देने के दौरान दूसरी ओर ले जाया गया। उसके बाद देखा तो पता चला शेरनी ने ही शावकों को काटकर मार दिया। वहां उनके शरीर के कुछ हिस्से दिखे और उनके खाए जाने की पुष्टि हुई। उनके शरीर में नाखूनों के निशान अंदर तक गड़े थे। दोनों शावकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
चिडिय़ाघर / पिंजरे में अपने दो शावकों को मारकर खा गई शेरनी ‘बिजली’
एक शावक मां के ही पास

एक जिंदा शावक पिंजरे में मां के पास ही है। उस पर कर्मचारी लगातार नजर रखे हुए हैं। इसे शेरनी दूध पिलाने के साथ उसकी ठीक से देखभाल भी कर रही है।
must read : साड़ी की जगह इवनिंग गाउन पहनकर आई मॉडल, आयोजक पर लगाए कमेंट्स करने का आरोप

मेघा के शावकों पर भी नजर

बीते माह ही एक और शेरनी मेघा ने भी दो शावकों को जन्म दिया था। वह भी पिंजरे में ही शावकों की देखभाल कर रही है। दूसरी शेरनी द्वारा शावकों को मारने के बाद मेघा के शावकों पर निगरानी रख रहे हैं।
शेरनी ने ही अपने शावकों को मार दिया। जंगल में शेर अपने कमजोर बच्चों को मार देते हैं। शायद इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। बचे शावक की वह सही तरह से देखभाल कर रही है।
– डॉ. उत्तम यादव, प्रभारी चिडिय़ाघर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो