इस चुनाव में बदनावर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिल पाया है। हालांकि सूची जारी होने के बाद किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया है। ऐसे में इस बार बदनावर में भाजपा की नगर परिषद बनाने की पूरी जिम्मेदारी मंत्री दत्तीगांव के जिम्मे होने वाली है। दत्तीगांव की विधानसभा की एक मात्र नप बदनावर है जो प्रशासक नियुक्त होने से पहले कांग्रेस की झोली में थी।
भाजपा ने दिया मौका -इस टिकट वितरण के दौरान उन कार्यकर्ताओं को भी मौका मिला है जो कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। इनमें प्रमुख नाम राजेंद्रसिंह पंवार, राधिका अशोक सोनी, अनिता दीपक टेकरी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। जिपं सदस्य के टिकट वितरण में भी यह फॉर्मूला देखने को मिल चुका है।
ओबीसी महिलाएं अध्यक्ष की दौड़ में -बदनावर नगर परिषद में अध्यक्ष की कुर्सी इस बार ओबीसी महिला को मिलना है। इस कारण टिकट वितरण में ओबीसी महिलाओं को ज्यादा मौका मिला है। बताया जा रहा है कि भाजपा ने वार्ड 12 से मीना शेखर यादव, वार्ड 1 से भारती तेजराम राठौर, वार्ड 10 से राधिक अशोक सोनी, वार्ड 13 से रंजना पंकज ठाकुर के नाम प्रमुख दावेदार में है।