बुधवार को जनपद कार्यालय में संपन्न जनपद अध्यक्ष के चुनाव में 25 नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों ने मतदान में भाग लिया और भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रेमलता दिनेश साद ने 18 सदस्यों का मत पाकर जनपद अध्यक्ष पद हासिल किया। वहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जितेंद्रसिंह सोलंकी को 7 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इसी प्रकार भाजपा समर्थित वीरेंद्र नरेश माले उपाध्यक्ष चुन लिए गए। माले को 15 मत और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ललिता संतोष मालवीय को 10 मत प्राप्त हुए। उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष वीरेंद्र माले मीसा बंदी मांगीलाल माले (मुख्त्यारा) के पोते हैं। माले वर्ष 1977 से 80 तक बड़वाह जनपद के अध्यक्ष भी रहे हैं। विधायक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेमलता दिनेश साद एवं उपाध्यक्ष वीरेंद्र माले को बधाई दी और कहा कि अब बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के विकास में और गति आएगी तथा जनाकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास को अमलीजामा पहनाया जाएगा। परिणामों की घोषणा के बाद भाजपा के खेमे में हर्ष की लहर व्याप्त है।
अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव
देवास। जिले में जनपद पंचायत देवास, बागली और कन्नौद के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हुआ। जिसमें जनपद पंचायत देवास में अध्यक्ष पद के लिए रामकला पति मुकेश पटेल तथा उपाध्यक्ष पद के लिए कलाबाई पति परमानन्द यादव निर्वाचित हुई। जनपद पंचायत बागली में अध्यक्ष पद के लिए पारूबाई पति नाहरसिंह मुजाल्दे तथा उपाध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर गुर्जर निर्वाचित हुए। जनपद पंचायत कन्नौद में अध्यक्ष पद के लिए सावित्री पति रेवाराम जाट तथा उपाध्यक्ष पद के लिए रमजान खां निर्वाचित हुए। जिले में जनपद पंचायत सोनकच्छ, खातेगांव तथा टोंकखुर्द के लिए अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन 28 जुलाई को होगा।