scriptLockdown 2 : कलेक्टर ने दिलाया भरोसा, नागरिकों से कहा फिक्र नहीं करें | Lockdown 2 : Administration monitoring in coronavirus hotspot area | Patrika News

Lockdown 2 : कलेक्टर ने दिलाया भरोसा, नागरिकों से कहा फिक्र नहीं करें

locationइंदौरPublished: Apr 15, 2020 09:29:00 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

#CoronaVirus हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं इंदौर

coronavirus hotspot area

Lockdown 2 : कलेक्टर ने दिलाया भरोसा, नागरिकों से कहा फिक्र नहीं करें

इंदौर : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण देश में 3 मई तक लॉकडाउन के साथ ही हॉटस्पॉट एरिया में सख्ती बढ़ी दी गई है। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया है कि इंदौर में कोरोना से उपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित हैं। इंदौर में दवा कम्पनियों को रा मटेरियल सुनिश्चित कराया जाएगा। चोईथराम हास्पिटल में क्रिटिकल मरीज़ भर्ती किए जाएंगे।

कोरोना संक्रमण पाए जाने पर जिला प्रशासन त्वरित रूप से चिकित्सा के इंतज़ाम कर रहा है। कलेक्टर ने बताया है कि वायरोलॉजी लैब नोएडा में 1156 सैंपल परीक्षण के लिए पूर्व में इंदौर से भेजे गए थे। ये सभी सैंपल चार पाँच दिन पुराने हैं। जिनके भी सैंपल लिए गए हैं वे सभी पूर्व से ही क्वारंटाइन में रखे गए व्यक्तियों के हैं।

इनकी रिपोर्ट आज और कल आना संभावित है। इनमें से अगर सैंपल पॉज़िटिव भी आते हैं तो इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही पूरी तैयारी की जा चुकी है। चिन्हित कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध है और चिकित्सा के सभी उपाय पहले से सुनिश्चित है।

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया है कि जिन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है उनके क्षेत्रों को पहले से ही कंटेंनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है और यहाँ कोरोना के प्रसार रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। नगर निगम के माध्यम से सम्पूर्ण क्षेत्र में उच्च मापदंडों वाले कैमिकल से सैनीटाईजेसन किये जाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो