इंदौर

सख्त लॉकडाउन: पूरी तरह से बंद रहेंगी सब्जी और किराना की दुकानें, केवल 10 बजे तक मिलेगा दूध

कलेक्टर ने कहा है जिसे सब्जी और किराना खरीदना हो आज ही खरीद लें, कल यानी रविवार को कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

इंदौरMar 20, 2021 / 04:23 pm

Pawan Tiwari

सख्त लॉकडाउन: पूरी तरह से बंद रहेंगी सब्जी और किराना की दुकानें, केवल 10 बजे तक मिलेगा दूध

इंदौर. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच हम एक बार फिर से एक सास पीछे आ गए हैं। मध्यप्रदेश में केस हो रही लगातार वृद्दि को देखते हुए शासन ने इंदौर,भोपाल और जबलपुर के लिए 21 मार्च से अगले आदेश तक हर रविवार को टोटल लॉकडाउन के आदेश दिया है। इंदौर में शनिवार 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने लॉकडाउन को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा है जिसे सब्जी और किराना खरीदना हो आज ही खरीद लें, कल यानी रविवार को कोई रियायत नहीं दी जाएगी। यहां तक कि पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे। हालांकि दूध जरूर सुबह 9 से 10 बजे तक बंटेगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने लॉकडाउन को लेकर बताया कि लॉकडाउन में केवल दवाई की दुकान, अस्पताल खुले रहेंगे। दूध सुबह 10 बजे तक मिलेगा।
छात्रों को छूट
उन्होंने बताया कि एमपीपीएसी सहित जो प्रतियोगी परीक्षा के अन्य छात्र हैं, वे आ-जा सकते हैं। बस, ट्रेन या एयरपोर्ट से जो यात्री आएंगे, वे आवाजाही कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य संस्थान और व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी। लॉकडाउन से औद्योगिक गतिविधियां पूरी तरह से मुक्त रहेंगी। इंडस्ट्री में कच्चे माल सहित अन्य सामग्री का परिवहन हो सकेगा।
फल और सब्जी मंडी बंद
उन्होंने बताया कि रविवार के लॉकडाउन में फल और सब्जी की दुकानें और मंडियां पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसके साथ ही किराने की दुकान भी पूरी तरह से बंद रहेगी। चिकित्सा सुविधा के लिए और बीमार व्यक्तियों का परिवहन, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंण्ड से आने जाने वाले यात्रियों को छूट रहेगी।

Home / Indore / सख्त लॉकडाउन: पूरी तरह से बंद रहेंगी सब्जी और किराना की दुकानें, केवल 10 बजे तक मिलेगा दूध

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.