scriptलोकायुक्त कार्रवाई : 18 हजार पाने वाला बेलदार ऐसे बना करोड़पति, घर से मिला दो किलो सोना | lokayukt raid in indore | Patrika News

लोकायुक्त कार्रवाई : 18 हजार पाने वाला बेलदार ऐसे बना करोड़पति, घर से मिला दो किलो सोना

locationइंदौरPublished: Aug 07, 2018 10:21:43 am

Submitted by:

amit mandloi

लोकायुक्त के छापे में निगम का बेलदार असलम खान करोड़ों का आसामी निकला।

nigam

लोकायुक्त कार्रवाई : 18 हजार पाने वाला बेलदार ऐसे बना करोड़पति, घर से मिला दो किलो सोना

इंदौर. लोकायुक्त के छापे में सोमवार को इंदौर नगर निगम का बेलदार असलम खान करोड़ों का आसामी निकला। असलम का मासिक वेतन 18 हजार है, लेकिन उसके पास 25 लाख नकद, एक किलो सोने के बिस्किट सहित 60 लाख रुपए का दो किलो सोना, एक किलो चांदी मिली है। लोकायुक्त को 21 संपत्तियों के दस्तावेज के साथ निगम की फाइलें भी मिली हैं। लोकायुक्त ने कुल संपत्ति का आकलन 4 करोड़ 40 लाख किया है। गैर सरकारी सूत्रों के अनुसार संपत्ति का बाजार मूल्य 25 करोड़ से अधिक है।
लोकायुक्त एसपी दिलीप सोनी ने बताया सुबह 5 बजे टीम ने अशोका कॉलोनी के मकान पर छापा मारा। असलम का दो मंजिला मकान तीन प्लॉट जोडक़र बनाया गया है। छत पर थिएटर मिला हैं। असलम ने बेटी का एडमिशन इसी साल अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में कराया है। छापे में 5 लाख के डोनेशन की रसीद भी मिली है।
20 साल में ऐसे बना करोड़पति बेलदार

असलम नगर निगम की रिमूवल शाखा में बेलदार है। वह निजी कॉलेज की प्रोफेसरी छोडक़र 1998 में निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बना। भवन अनुज्ञा शाखा में नक्शे पास कराने के नाम पर संपत्ति जोड़ी। उसे 2010, 2011, 2015 और 2017 में निलंबित किया गया, लेकिन नेता, अफसर व बिल्डरों की मदद से बहाल हो गया। बॉबी छाबड़ा के प्रोजेक्ट का नक्शा पास कराने में वह हिरासत में भी रहा।
छापे में क्या मिला

– पिता के नाम मकान, जिस पर असलम का नाम भी लिखा है। इसमें भाई इकबाल रहता है, जो निगम में सीएसआई है।
– घर के पड़ोस में मकान, खाली जमीन भी असलम के नाम।
– पिछले हिस्से में 3 मंजिला घर, जिसमें किराएदार हैं। फ्लैट भी।
– कंचनबाग, एबी रोड पर ऑफिस।
– एक किलो के बिस्किट (100 ग्रा. वाले) समेत दो किलो सोना।
– 25 लाख नकद, 6 बैंक खाते।
– कमलापुर (देवास) में 1.07 और 0.93 हेक्टेयर जमीन। यह 54 लाख रु. में खरीदी। चिकली (महू) में 0.212 हेक्टयेर जमीन।
– सुखलिया में चार प्लॉट व सुतार गली में पैतृक संपत्ति। स्कीम नं. 103 व 136 में प्लॉट।
– साकेत नगर में फ्लैट, सुभाष मार्ग के ध्रुव कॉम्प्लेक्स में एक प्रकोष्ठ। पीपल्याहाना में जागृति सहकारी संस्था में मां के नाम व राजगृही में पत्नी के नाम भूखंड
– दो कार, एक जीप, एक बुलैट।
– हाल ही में 1.60 लाख के पांच बकरे भी खरीदे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो