इंदौर

एक्टिवा पर जा रही महिला से बदमाशों ने की ऐसी हरकत, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

सुपर कॉरिडोर पर एक्टिवा से जा रही महिला का बैग बदमाश छीन ले गए

इंदौरJul 23, 2019 / 11:28 am

हुसैन अली

एक्टिवा पर जा रही महिला से बदमाशों ने की ऐसी हरकत, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

इंदौर. सुपर कॉरिडोर पर एक्टिवा से जा रही महिला का बैग बदमाश छीन ले गए। संतुलन बिगडऩे पर एक्टिवा स्लिप होने से दो महिलाएं व दो बच्चियां घायल हो गईं। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। केस दर्ज करने को लेकर दो थानों के बीच विवाद चलता रहा। एसपी को शिकायत के बाद लूट का केस दर्ज किया गया।
दो थानों में चलता रहा सीमा विवाद

indore
लोगों ने डॉयल 100 पर घटना की जानकारी दी। गांधी नगर थाने की गाड़ी मौके पर पहुंची। उनके थाना क्षेत्र का मामला नहीं होने से उन्होंने एरोड्रम पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने भी घटना स्थल उनके थाने का होने से मना कर बाणगंगा पुलिस को बुलाया। एक घंटे तक बाणगंगा व एरोड्रम पुलिस के बीच घटना स्थल को लेकर विवाद चलता रहा। आखिरकार रात में किसी ने भी केस दर्ज नहीं किया। परिजन सोमवार को एसपी मो. यूसुफ कुरैशी से मिले। उनके निर्देश के बाद बाणगंगा पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया है।

Home / Indore / एक्टिवा पर जा रही महिला से बदमाशों ने की ऐसी हरकत, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.