scriptमहावीर जयंती पर स्वर्ण रथ में निकलेंगे भगवान महावीर | Lord Mahavir will leave in golden chariot on Mahavir Jayanti | Patrika News

महावीर जयंती पर स्वर्ण रथ में निकलेंगे भगवान महावीर

locationइंदौरPublished: Mar 09, 2020 12:00:54 am

Submitted by:

shatrughan gupta

दिगंबर जैन सामाजिक संसद की बैठक।

महावीर जयंती पर स्वर्ण रथ में निकलेंगे भगवान महावीर

महावीर जयंती पर स्वर्ण रथ में निकलेंगे भगवान महावीर

इंदौर. दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा महावीर जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। स्वर्ण रथ में सवार होकर भगवान महावीर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। महावीर जयंती पर आचार्यश्री विद्यासागर महाराज का सानिध्य मिले इसके लिए पदाधिकारियों ने निवेदन भी किया है। आयोजन को लेकर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद राजकुमार पाटोदी के नेतृत्व में रविवार को बैठक आयोजित की गई। ६ अप्रैल को महावीर जयंती मनाई जाएगी। समाज की स्वर्ण रथ यात्रा के प्रमुख संयोजक विनय बाकलीवाल होंगे। अन्य संयोजक के रूप में अजल पाल टोंग्या, राजेश पंड्या, संदीप गंगवाल, अरविंद जैन आदि होंगे। सामाजिक संसद अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी ने बताया, बैठक में महावीर जयंती को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई। रथ यात्रा में आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के ससंघ उपस्थित रहने की पूरी संभावना है। जुलूस दोपहर ३ बजे कांच मंदिर से प्रारंभ होगा, जो इतवारियां बाजार से मल्हारगंज, टोरी कार्नर, गौराकुंड, खजूरी बाजार, राजबाड़ा, कृष्णपुरा, फ्रूट मार्केट, जवाहर मार्ग होते हुए पुन: कांच मंदिर पर ५.४५ बजे पहुंचेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो