scriptसाथी की मदद में चली गई जान | Lost life while helping his partner | Patrika News

साथी की मदद में चली गई जान

locationइंदौरPublished: May 23, 2022 11:38:45 am

Submitted by:

Manish Yadav

युवक की हत्या में फरार आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

Murder in kota : कोटा में युवक की चाकुओं से वार कर हत्या

Murder in kota : कोटा में युवक की चाकुओं से वार कर हत्या

इंदौर। आजाद में कल हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी की पुलिस टीम तलाश कर रही है। जिस युवक की हत्या हुई, उसका लड़की से कोई लेना-देना नहीं था। वह तो अपने साथी का संदेश लेकर आरोपी के पास गया और आरोपियों ने उस पर ही चाकू से वार कर दिए।
शुभम बरोड़े (26) निवासी परदेशीपुरा की कल इंद्रा एक्ता नगर में हत्या हो गई थी। टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि राजा और मोनू का एक ही लड़की से अफेयर है। लड़की मोनू को कल सुबह से फोन कर रही थी कि राजा उसे पीटता है। इसी के चलते वह उसे लेकर चले जाए। मोनू को लगा कि कहीं यह राजा की चाल तो नहीं, उसे बुलाकर हत्या कर देगा। इसके चलते वह सुबह नहीं आया। कल शाम को वह आया तो साथ में शुभम को ले आया। मोनू दूर खड़ा हो गया और राजा के दोस्त राजकुमार के पास में शुभम को भेजा। वह यह संदेश लेकर गया था कि राजा या तो लड़की को ठीक से रखे या फिर छोड़ दे। शुभम बात कर रहा था। इसी दौरान राजा भी वहां आ गया। उनके बीच में विवाद हुुआ और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में राजकुमार भी घायल है।
बेटे ने मां को पीटा
पारसी मोहल्ला में रहने वाली महिला को उसके बेटे ने पीट दिया। विद्या सोनकर की शिकायत पर पति अमित सोनकर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी बेटा घर पर आया और शराब के लिए रुपए मांगने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने ईंट से उसका सिर फोड़ दिया। पति ने उसे बचाया।

ट्रेंडिंग वीडियो