must read : इंदौर कलेक्टर, निगमायुक्त व कई प्रशासनिक अधिकारी सिटी बस और वैन से पहुंचे दफ्तर, जानें क्या है वजह पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रामनारायण निवासी विदिशा के रूप में हुई है। वह दो साल से हीरा नगर क्षेत्र में रहकर जॉब कर रहा था। उसने छह महीने पहले साथ में ही काम करने वाली एक लडक़ी से लव मैरिज कर ली थी। दोनों पति-पत्नी जॉब कर जीवन यावन कर रहे थे। गुरुवार को पत्नी जॉब पर चली गई, जबकि पति घर पर ही था। इसके बाद रात में जब वह लौटी तो पति कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मृतक कुछ दिन से तनाव में था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। परिजन भी कारणों से अनभिज्ञ हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।