इंदौर

एक से कर ली लवमैरिज, कुछ दिन बाद ले आया दूसरी दुल्हन, पहली पत्नी पहुंची थाने

राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का मामला :- पत्नी बोली- पति ने अपने ही जीजा की बहन से शादी कर ली

इंदौरDec 13, 2019 / 05:16 pm

रीना शर्मा

एक से कर ली लवमैरिज, कुछ दिन बाद ले आया दूसरी दुल्हन, पहली पत्नी पहुंची थाने

इंदौर. राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पति ने पहले उससे रजिस्टर्ड मैरिज की। इसके बाद दूसरी शादी कर ली। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
नाहिद गौरी ट्रेजर टाउन की शिकायत पर जुबेर एहमद शाजापुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जुबेर ने रजिस्टर्ड मैरिज 7 जून 2019 को एडीएम के सामने की थी। इसके बाद वह उनके साथ में कुछ दिन रहा। इसी बीच उन्हें खबर मिली कि जुबेर ने दूसरी शादी कर ली है। इस पर उसने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपित जुबेर ने अपने जीजा की बहन से शादी कर ली है।
दहेज नहीं लाई तो देना पड़ गई जान
इधर एरोड्रम थाना क्षेत्र के नगीन नगर में महिला की मौत में उसके पति व सास को पुलिस ने आरोपित बनाया है। आरोपित दहेज के लिए महिला को परेशान कर रहे थे जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। डोली पंवार (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पति और सास उसे प्रताडि़त कर रहे थे। वे दहेज की मांग को लेकर उसे परेशानकरते थे। जब उनकी प्रताडऩा ज्यादा बढ़ गई तो महिला ने फांसी लगा ली। इस पर पुलिस ने पति सुधीर सिंह व सास किरण के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Home / Indore / एक से कर ली लवमैरिज, कुछ दिन बाद ले आया दूसरी दुल्हन, पहली पत्नी पहुंची थाने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.