scriptबारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के लिए मध्य प्रदेश ने केंद्र से मांगी 6,621 करोड़ रुपए की मदद | Madhya Pradesh seeks Rs 6,621 crore help from Center for damage due to | Patrika News

बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के लिए मध्य प्रदेश ने केंद्र से मांगी 6,621 करोड़ रुपए की मदद

locationइंदौरPublished: Oct 17, 2019 04:25:35 pm

Submitted by:

Mohan Mishra

-प्रदेश में खरीफ की 149.35 लाख हेक्टेयर फसल में से 60.52 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, करीब 55.36 लाख किसान प्रभावित

बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के लिए मध्य प्रदेश ने केंद्र से मांगी 6,621 करोड़ रुपए की मदद

बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के लिए मध्य प्रदेश ने केंद्र से मांगी 6,621 करोड़ रुपए की मदद

इंदौर. मध्यप्रदेश में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के लिए प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने एनडीआरएफ से 6,621 करोड़ रुपए की तत्काल सहायता मांगी है। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहन्ती ने अंतर मंत्रालयीन केन्द्रीय दल की बैठक में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रदेश को हुई क्षति के लिए एनडीआरएफ से 6,621 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।’ अधिकारी ने कहा कि बैठक में केंद्रीय दल को यह भी बताया गया कि इस मॉनसून में प्रदेश में खरीफ की 149.35 लाख हेक्टेयर फसल में से 60.52 लाख हेक्टेयर फसल को नुकसान हुआ है। इससे लगभग 55.36 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रदेश की लगभग 11,000 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। लगभग 18,604 बिजली के खंभे और ट्रांन्सफार्मर और 1.2 लाख मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोहंती ने बैठक में केंद्र की ओर से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हुये प्रदेश की स्थिति को गंभीर आपदा के रूप में लेने का अनुरोध किया। प्रदेश के 20 जिले अतिवृष्टि से प्रभावित हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार इंदौर में आज से मैग्निफिसंट एमपी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें खुद मुख्यमंत्री कृषि एवं अन्य उपक्रमों से जुड़े उद्यमियों से मिलेंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश के कई उद्योगपति भी भाग लेने वाले हैं। इसके लिए इंदौर में विशेष तैयारियों की गई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो