scriptमाफिया अभियान में 147 केस लेकिन 54 ही हुए गिरफ्तार, 150 अब भी फरार | mafiya abhiyan: 150 absconding | Patrika News

माफिया अभियान में 147 केस लेकिन 54 ही हुए गिरफ्तार, 150 अब भी फरार

locationइंदौरPublished: Jan 24, 2020 11:07:56 pm

जमीन के धोखेबाज बॉबी छाबड़ा, चंपू-चिराग, डागरिया-अतुल सुराणा पर हुए कई केस लेकिन नहीं हुई गिरफ्तारी

माफिया अभियान में 147 केस लेकिन 54 ही हुए गिरफ्तार, 150 अब भी फरार

माफिया अभियान में 147 केस लेकिन 54 ही हुए गिरफ्तार, 150 अब भी फरार

इंदौर. दिसंबर में शुरू हुए माफिया के खिलाफ अभियान में पुलिस ने 147 केस दर्ज किए है। इन केसों में 54 आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए लेकिन मुख्य आरोपी बॉबी छाबड़ा, चंपू अजमेरा-चिराग शाह, अतुल सुराणा-अरुण डागरिया, भारत रघुवंशी, विक्की रघुवंशी, मुन्ना डॉक्टर, छब्बू जैसे करीब 150 फरार है। अधिकांश पर इनाम तो घोषित हुए लेकिन पकड़ में नहीं आए है।
अफसरों के मुताबिक, अभियान में 147 एफआईआर अलग अलग थानों में दर्ज हुई है। इसमें 61 मामले में ऐसे आरोपी बने है जो रसूखदार है और शिकायतों के बाद भी लगातार अपने दबाव प्रभाव से बचे आ रहे थे। इन केसों में 54 आरोपी पकड़े है। इसमें मुख्य है हेमंत यादव, चंदू कुरील, गोविंद कुशवाह, बब्बू, मुश्ताक शेख, इलियास शेख, चांद खान गिरफ्तार हुए है। पुलिस ने केस तो दर्ज किए लेकिन धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद से फरार चल रहे है। पहले भी कई सहकारी संंस्थाओं की धोखाधड़ी में गिरफ्तार हो चुके रसूखदार बॉबी छाबड़ा पर पुलिस ने तीन केस तो दर्ज किए लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो पाया है। दस हजार का इनाम भी है। बचने के लिए बॉबी ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ था, पुलिस को पता चला और टीम पहुंची लेकिन तब वह फरार हो चुका था। अभियान के दौरान चंपू उर्फ रीतेश अजमेरा निवासी पालीवाल नगर के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने पर थाना बाणगंगा, लसूडिय़ा, तुकोगंज में एक के बाद एक करीब 10 केस दर्ज हो चुके है लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो सका। उसका भाई नीलेश अजमेरा भी फरार है। पत्नी योगिता जरुर गिरफ्तार हुई है। चंपू के पार्टनर चिराग शाह पर भी 6-7 केस दर्ज हो चुके है, पुलिस तो अभी तक उसकी लोकेशन भी तलाश नहीं कर पाई है। टाउनशिप बनाने में चंपू के पार्टनर रहे अरुण डागिरया पर भी 3-4 केस हो चुके है। सैकड़ों लोगों को प्लाट बेचकर विकास कार्य नहीं करने के मामले में आरोपी अरुण डागरिया व अतुल सुराणा पर 10-10 हजार के इनाम है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाई। संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया जरुर शुरू कर दी है।
सूदखोरी के 20 ममलों में छह गिरफ्तार, 39 पर रासुुका
पुलिस ने अभियान के दौरान सूदखोरी से संबंधित शिकायतों पर 20 केस दर्ज किए लेकिन इसमें 6 आरोपी ही गिरफ्तार हो पाए। हालांकि इस दौरान 39 बदमाशों पर रासुका लगी और 81 के जिलाबदर पेश हुए। सहकारी समिति से संबंधित 14 मामलों में 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे, टीमें बनाई है: डीआईजी
डीआईजी रुचि वर्धन मिश्र का कहना है, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है लेकिन इसके लिए प्रयास चल रहे है। संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया की जा रही है। तलाश में टीमें बनाई है और उम्मीद है कि जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो