माहेश्वरी सखी संगठन संयोगितागंज द्वारा *सुहाग पर्व सातुड़ी तीज* पर तीज सिंजारे का आयोजन माहेश्वरी भवन नवलखा पर धूमधाम से किया गया,जिसमें सुहाने मौसम में सखियों को बड़े उत्साह से मेहंदी लगाई गई।संस्था *अध्यक्ष भावना लाहोटी* ने बताया कि इस पर्व पर 120 सखियों की मेहंदी लगाने की व्यवस्था की गई थी। संस्था *सचिव वंदना तापड़िया* ने बताया कि साथ ही मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम्स, तंबोला, पेपर गेम खिलाए गये।*सिंजारे की प्रभारी आरती काबरा, प्रतिभा तापड़िया एवं सिंजारे की संयोजिका मोना काकाणी, राधिका माहेश्वरी एवं दीप्ति मुंदड़ा* ने बताया की सुबह से शाम तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें *मोरबनी तीज क्वीन* प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य आकर्षण था।ढोल के साथ जोरदार डांस एवं लजीज व्यंजनों का सिलसिला दिन भर ब्रेकफास्ट लंच और हाई टी के रुप में चलता रहा। यह सभी जानकारी प्रचार मंत्री अंशिका मंडोवरा के द्वारा प्राप्त हुई।